05 MAYSUNDAY2024 1:03:25 AM
Nari

सच्ची दोस्त होती हैं फरवरी में जन्मीं लड़कियां, जानिए इनके नेचर से जुड़े गहरे राज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Feb, 2022 12:39 PM
सच्ची दोस्त होती हैं फरवरी में जन्मीं लड़कियां, जानिए इनके नेचर से जुड़े गहरे राज

साल के दूसरे महीने फरवरी में वसंत ऋतु की शुरूआत होने से ठंड में कमी आने लगती है। ऐसे में इस माह में मौसम बहुत सुहा वना होता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इस महीने जन्मीं लड़कियों का नेचर भी कुछ ऐसा होता हैं। ये रोमांटिक, भरोसेमंद व दिल से दोस्ती निभाने वाली होती हैं। चलिए जानते हैं इनके स्वभाव से जुड़ी कुछ खास बातें...

रहस्यवादी

फरवरी में जन्मीं लड़कियों को जल्दी किसी पर विश्वास नहीं होता हैं। इसलिए ये हर किसी से बातें शेयर करना पसंद नहीं करती हैं।

दिल से निभाती दोस्ती

इनके जीवन में इनके साथ जुड़ा हर रिश्ता बेहद मायने रखता हैं। ऐसे में इनकी दोस्ती हर उम्र व वर्ग के लोगों के साथ आसानी से हो जाती हैं। ये दिल से दोस्ती निभाने में विश्वास रखती हैं।

PunjabKesari

दिमाग से तेज

इन माह में पैदा हुई लड़कियां दिमाग से बेहद तेज होती हैं। ये हर काम को मिनटो में करने की काबिलियत रखती हैं। इनके काम व तेज दिमाग के चलते हर कोई इनसे जल्दी ही इंप्रेस हो जाता है। इसके साथ इनके व्यक्तित्व में एक चमक होती है, जो इन्हें दूसरे से अलग पहचान दिलाती है।

घमंडी स्वभाव की

इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता हैं। इसके साथ ही इन्हें किसी के सामने झुकना बिल्कुल भी मंजूर नहीं होता हैं। ऐसे में हम इन्हें थोड़ा घमंडी कह सकते हैं।

खर्चीली

फरवरी में पैदा हुई लड़कियों को मानों बचत का नाम का शब्द ना पता हो। ये दिल खोलकर खर्च करने में विश्वास रखती हैं। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, ये लड़कियां किस्मत से ज्यादा कर्म से आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं। ऐसे में ये पैसा खर्च करने से पहले ज्यादा सोचती नहीं हैं।

रोमांटिक

इस माह में जन्मीं लड़कियां स्वभाव से बेहद रोमांटिक होती हैं। इन्हें प्यार में किसी भी तरह का छिछोरापन पसंद नहीं आता हैं। इसके साथ ही ये अक्सर दोस्ती और प्यार को लेकर कंफ्यूज रहती हैं।

PunjabKesari

ईमानदार व भावुक

ये जिसके साथ एक बार रिलेशन में पड़ती हैं पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाती हैं। ये दिल में कोई बात रखने की जगह पर उसे सीधे मुंह पर कहना सही समझती हैं। इसके साथ ही ये भावुक होने से हर छोटी-छोटी बात को जल्दी ही दिल से लगा लेती हैं। इसी कारण इन्हें करियर में सफलता थोड़ी देरी से मिलती हैं। मगर इनकी ईमानदारी के चलते कार्यक्षेत्र में इनकी प्रशंसा होती हैं।

दूसरों की मदद करने वाली

फरवरी माह की लड़कियां दूसरों की मदद को हमेशा तैयार रहती हैं। ये अक्सर अपना काम व चीजों की परवाह किए बिना दूसरों की मदद करती हैं।

ऐसा होता हैं करियर

इन लड़कियों को करियार में सफलता धीरे-धीरे ही मिलती हैं। मगर इनकी ईमानदारी के चलते ये एक अच्छा मुकाम हासिल कर लेती हैं। ये लड़कियां आमतौर परप डॉक्टर, लेखक, शिक्षक, चित्रकार, कंप्यूटर विशेषज्ञ, अभिनेता, नेता आदि काम में सफलता पाती हैं।

pc: freepik

 

Related News