05 OCTSATURDAY2024 3:51:27 AM
Nari

बचे हुए सेब से बनाएं टेस्टी Desserts ,खाने वाले चाटते रहेंगे उंगलियां

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 03 Feb, 2023 11:52 AM
बचे हुए सेब से बनाएं टेस्टी Desserts ,खाने वाले चाटते रहेंगे उंगलियां

सेब एक ऐसा फल जिसे खाना सेहत के लिए काफी सही माना जाता है। डॉक्टर भी सेब खाने की सलाह देते हैं। इससे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। इसलिए कई लोग बहुत ज्यादा मात्रा में सेब खरीदकर घर में रखते हैं। लेकिन कई बार यह भी होता है घर में रखे-रखे सेब खराब भी होने लगते, क्योंकि कई लोग को एक से दो दिन बाद इन्हें खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में हम आपको कुछ रेसिपीज बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप बचे हुए सेब से स्वादिष्ट डिशेज बनाकर डिनर टेबल पर सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में....

PunjabKesari

सेब का हलवा  

सामग्री 

बचे हुए सेब-2
चीनी-2 चम्मच
दूध-1/2 कप
 घी-2 चम्मच
इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
ड्राई फ्रूट्स-2 चम्मच
 गाजर-1

PunjabKesari

विधि
1. सबसे पहले सेब और गाजर को अच्छे से साफ करके कद्दूकस कर लें।
2. एक कढ़ाही में घी को डालकर गर्म करें और उसमें कद्दूकस सेब को डालकर अच्छे से पका लें।
3.लगभग 10 मिनट बाद कद्दूकस गाजर और दूध को भी डालकर घी छोड़ने तक अच्छे से पका लें।
4.अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स को डालकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
5. 5 मिनट बाद गैस को बंद कर दें और ठंडा होने के बाद सर्व करें।

सेब की आइसक्रीम 

सामग्री 

बचे हुए सेब-2
बटर-2 चम्मच
चीनी-2 चम्मच
 वनीला एसेंस-1 चम्मच
 क्रीम-1 कप
कंडेंस्ड मिल्क 

PunjabKesari

विधि
1. सबसे पहले सेब को छीलकर छोटे-छोटे पीस में काट लें।
2. इसके बाद एक पैन में कटे हुए सेब को डालकर कुछ देर भून लें।
3. अब इसमें थोड़ा पानी डालकर नरम होने तक अच्छे से पका ताकि सेब गल जाए।
4. इसके बाद पैन में बटर और चीनी को डालकर अच्छे से पका लें।
5. इधर के बाउल में क्रीम, वनीला एसेंस और कंडेंस्ड मिल्क को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और पैन में डालकर कुछ देर पका लें।
6. अब इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 
7.कुछ देर बाद आइसक्रीम कंटेनर में डालकर डीप फ्रिज में रख दें।

PunjabKesari

Related News