01 FEBSUNDAY2026 6:46:49 PM
Nari

माघ पूर्णिमा की रात आसमान में दिखेगा स्नो मून, जानें चांद के नाम से जुड़ा इतिहास

  • Edited By Monika,
  • Updated: 01 Feb, 2026 05:05 PM
माघ पूर्णिमा की रात आसमान में दिखेगा स्नो मून, जानें चांद के नाम से जुड़ा इतिहास

नारी डेस्क : माघ पूर्णिमा सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए भी बेहद खास मानी जाती है। 1 फरवरी 2026 को माघ पूर्णिमा के अवसर पर आसमान में फरवरी महीने की पूर्णिमा दिखाई देगी, जिसे स्नो मून (Snow Moon) कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा सामान्य दिनों की तुलना में अधिक चमकीला और आकार में बड़ा नजर आता है।

माघ पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र स्नान, दान, व्रत, तपस्या और कल्पवास की समाप्ति का विधान होता है। श्रद्धालु गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। धार्मिक महत्व के साथ-साथ यह पूर्णिमा खगोल प्रेमियों के लिए भी खास मानी जाती है।

PunjabKesari

कब और कैसे देखें स्नो मून? (Snow Moon 2026 Timing)

खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार
तारीख: 1 फरवरी 2026
समय: शाम करीब 5 बजकर 9 मिनट
दिशा: सूर्यास्त के बाद पूर्व दिशा में
इस समय स्नो मून अपनी अधिकतम चमक पर होगा। साफ मौसम में यह चंद्रमा नंगी आंखों से आसानी से देखा जा सकता है। शहर की रोशनी और प्रदूषण से दूर खुले स्थानों पर स्नो मून का नजारा और भी ज्यादा मनमोहक दिखाई देता है। आज का चांद सामान्य पूर्णिमा की तुलना में ज्यादा उज्ज्वल, सफेद और बड़ा नजर आता है, जिससे यह दृश्य खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास बन जाता है।

यें भी पढ़ें : शाम के समय भूलकर भी दान न करें ये 3 सफेद चीजें, वरना लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

स्नो मून नाम के पीछे क्या है कहानी?

फरवरी की पूर्णिमा को स्नो मून कहे जाने के पीछे एक रोचक इतिहास है। ‘द ओल्ड फार्मर्स अल्मनैक’ में 1760 के दशक से इसका उल्लेख मिलता है। प्राचीन लोक मान्यताओं के अनुसार, फरवरी महीने में उत्तरी अमेरिका में भारी बर्फबारी होती थी। इसी वजह से इस महीने की पूर्णिमा को स्नो मून नाम दिया गया। इतिहास में इसे हंगर मून और स्टॉर्म मून के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम बेहद कठोर होता था और भोजन की कमी भी देखने को मिलती थी।

PunjabKesari

हर महीने की पूर्णिमा के अलग-अलग नाम

प्राचीन समय में लोग चंद्रमा के नाम मौसम और प्रकृति के आधार पर रखते थे। इसी परंपरा के अनुसार हर महीने की पूर्णिमा को अलग नाम दिया गया। जैसे वुल्फ मून, हार्वेस्ट मून, स्ट्रॉबेरी मून औरकोल्ड मून। इसी श्रृंखला में फरवरी की पूर्णिमा को स्नो मून कहा गया।

Related News