
नारी डेस्क: शादी से पहले वैक्स करवाना एक ऐसी चीज़ है, जिसकी ज़रूरत ज़्यादातर दुल्हनों को तब समझ आती है, जब शादी का दिन बिल्कुल पास आ जाता है। लेकिन अगर इसे पहले से प्लान कर लिया जाए, तो ब्राइडल लुक कहीं ज़्यादा स्मूद और कॉन्फिडेंट बनता है। चलिए जानते हैं शादी से कितनी दिन पहले करवा लेनी चाहिए वैक्स
शादी से पहले वैक्स क्यों ज़रूरी ?
शादी के दिन लहंगे, साड़ी, ब्लाउज़, स्लीवलेस चोली या डीप नेक पहननी होती है। ऐसे में हाथ, पैर, अंडरआर्म्स और बैक साफ़ और स्मूद दिखने चािए। फोटो में स्किन फ्लॉलेस लगे। वैक्सिंग से स्किन साफ़, सॉफ्ट और इवन टोन दिखती है, जो शेविंग से अक्सर नहीं मिल पाता।
वैक्स करवाने का सही समय
शादी से 3–4 दिन पहले वैक्स करवाना सबसे बेहतर माना जाता है। इससे स्किन को रेडनेस या इरिटेशन से रिकवर करने का समय मिल जाता है। शादी वाले दिन जलन या रैश का रिस्क नहीं रहता। दुल्हनें फुल आर्म्स और अंडरआर्म्स, फुल लेग्स, बैक और नेक (खासकर डीप ब्लाउज़ के लिए), फेस वैक्स या थ्रेडिंग (स्किन टाइप के हिसाब से) जरूर करवाएं।
ब्राइड्स के लिए खास टिप्स
- पहली बार वैक्स कभी भी शादी से ठीक पहले न करवाएं।
-सेंसिटिव स्किन हो तो चॉकलेट या रिका वैक्स बेहतर रहती है।
-वैक्स के बाद एलोवेरा जेल या कूलिंग लोशन ज़रूर लगाएं।
-उसी दिन फेशियल या बॉडी पॉलिश न करवाएं।
शादी का दिन पहले से ही स्ट्रेसफुल होता है। ऐसे में वैक्सिंग जैसी छोटी चीज को अगर पहले प्लान कर लिया जाए, तो आप बिना किसी टेंशन के अपने ब्राइडल लुक को एन्जॉय कर सकती हैं।