01 FEBSUNDAY2026 5:50:42 PM
Nari

अगली बार छाती पर मारेंगे गोली... पहले घर में की फायरिंग अब रोहित शेट्टी को दी धमकी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 01 Feb, 2026 04:07 PM
अगली बार छाती पर मारेंगे गोली... पहले घर में की फायरिंग अब रोहित शेट्टी को दी धमकी

नारी डेस्क:  मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के बहुमंजिला आवास पर शनिवार देर रात हुई गोलीबारी के सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी के समय शेट्टी अपने घर पर थे या नहीं। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने रात करीब पौने एक बजे नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर गोलीबारी की। 

PunjabKesari
अधिकारी ने बताया कि कम से कम पांच गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में स्थित जिम के शीशे पर लगी।  इस घटना के बाद इमारत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारी ने कहा- ''किसी ने इमारत पर गोली चलाई। क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही हैं।'' अधिकारी ने बताया कि जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।  । यह जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक कथित सदस्य ने ली है।

PunjabKesari
सोशल मीडिया पर शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई नाम के एक व्यक्ति ने लिखा- ‘भाईयों, आज मुंबई में (शेट्टी टॉवर) डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई लेता है।’  उसने लिखा-  ‘हमने इसको बहुत बार मैसेज किया कि हमारे काम में दखल ना दे लेकिन इसको समझ नहीं आया। यह छोटा सा ट्रेलर है। इसको अगर आगे हमारी बात समझ नहीं आई तो घर के बाहर नहीं, इसके बेडरूम के अंदर गोली चलेगी, इसकी छाती पर। आगे पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है।’

PunjabKesari

पोस्ट में आगे लिखा गया-  ‘टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा, तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन जिन लोगों को फोन किया है, टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। तुम्हें और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो। जल्दी ही मुलाकात होगी, तुमसे।’  आरोपियों की पहचान करने और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस इमारत के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल कर रही है। 

Related News