24 JANSATURDAY2026 1:58:13 PM
Nari

फिर विवादों में  ​​KRK,  रिहायशी बिल्डिंग में गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Jan, 2026 10:21 AM
फिर विवादों में  ​​KRK,  रिहायशी बिल्डिंग में गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार

नारी डेस्क: एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर. खान उर्फ ​​KRK एक बार फिर विवदों में फंस गए हैं। एक्टर को  मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना इस हफ्ते की शुरुआत में ओशिवारा की एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में हुई थी।


फायरिंग की खबर मिलने के बाद, पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज देखे और कई लोगों से बात की। जांच के दौरान, KRK को शुरू में पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, एक्टर को इस मामले में तब कस्टडी में लिया गया जब पूछताछ के दौरान उन्होंने माना कि फायरिंग उनकी लाइसेंसी बंदूक से की गई थी। न्होंने पुलिस को अजीब सफाई देते हुए कहा कि वे बंदूक की ‘फंक्शनैलिटी’ चेक करने के लिए उसे क्लीन कर रहे थे। 


KRK का दावा है कि उन्होंने गन को अपने घर के सामने बड़े मैंग्रोव जंगल की ओर फायर किया था, ताकि कोई नुकसान न हो. लेकिन हवा के कारण गोली थोड़ा आगे जाकर ओशिवारा की एक बिल्डिंग में जा लगी। कमाल को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद पुलिस आगे की जांच के लिए उनकी कस्टडी मांगेगी। KRK बॉलीवुड में अपने अभिनय से ज्यादा विवादित बयानों, ट्वीट्स और वीडियो रिव्यूज़ के लिए मशहूर रहे हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर खुलकर राय रखते हैं, जो कई बार विवाद का रूप ले लेती है।
 

Related News