01 FEBSUNDAY2026 6:10:43 PM
Nari

सारा अली खान का ग्लैमरस ब्लैक लुक, हाथ में हीरों से सजी 6.38 लाख की लग्जरी घड़ी ने खींचा ध्यान

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 01 Feb, 2026 04:25 PM
सारा अली खान का ग्लैमरस ब्लैक लुक, हाथ में हीरों से सजी 6.38 लाख की लग्जरी घड़ी ने खींचा ध्यान

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने स्टाइल और सादगी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में सामने आई उनकी नई तस्वीरों में सारा ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आईं। हालांकि उनका पूरा लुक शानदार था, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके हाथ में पहनी हीरों से सजी लग्जरी घड़ी, जिसकी कीमत लाखों रुपये में है।

ब्लैक ड्रेस में दिखीं सुपर स्टनिंग

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का ड्रेसिंग सेंस हमेशा चर्चा में रहता है। इस बार उन्होंने एक सिंपल लेकिन एलिगेंट ब्लैक आउटफिट चुना। ड्रेस में ज्यादा हेवी वर्क नहीं था, फिर भी उसका परफेक्ट डिजाइन सारा को हेड-टू-टो गॉर्जियस बना रहा था। ब्लैक कलर की वजह से उनकी फेयर स्किन टोन और भी ज्यादा निखरकर सामने आई।

PunjabKesari

ड्रेस की खास बातें

सारा की यह ड्रेस मलाई लाइक्रा और नेट फैब्रिक से बनी है, जिससे लुक स्मूथ और सॉफ्ट नजर आता है। बॉडी-हगिंग डिजाइन उनके फिगर को खूबसूरती से हाईलाइट कर रहा है। वन-शोल्डर टॉप और हाई-नेक ड्रेप स्टाइल लुक को मॉडर्न टच देता है। कमर पर दी गई गेदरिंग डिटेल ड्रेस को और अट्रैक्टिव बना रही है।

 

33,372 रुपये की है ब्लैक ड्रेस

जहां कई एक्ट्रेसेस लाखों की ड्रेसेस पहनती हैं, वहीं सारा ने इस बार 33,372 रुपये की ड्रेस चुनी। कीमत सुनने में ज्यादा लग सकती है, लेकिन उनका पूरा लुक पैसा वसूल नजर आया। ऐसी ब्लैक बॉडी-फिटेड ड्रेसेस आजकल बजट में ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स पर भी आसानी से मिल जाती हैं।

PunjabKesari

6.38 लाख रुपये की लग्जरी घड़ी बनी लुक की हाईलाइट

ड्रेस के साथ सारा ने पहनी लग्जरी ब्रांड Longines की घड़ी, जिसकी कीमत करीब 6,38,000 रुपये बताई जा रही है। घड़ी का रंग ब्लू है। इसमें एलीगेटर लेदर स्ट्रैप दिया गया है। स्क्रैच-रेजिस्टेंट फीचर और सैफायर लेयर इसकी शाइन को और बढ़ाती है। घड़ी पर जड़े डायमंड्स इसे बेहद रॉयल और क्लासी बनाते हैं।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: Budget 2026: इस बार निर्मला सीतारमण ने किस राज्य की साड़ी पहनी? जानिए इसकी खासियत

एलीगेटर स्ट्रैप क्यों होता है खास?

एलीगेटर स्ट्रैप वाली घड़ियां लग्जरी वॉचेस में काफी पसंद की जाती हैं, क्योंकि यह प्रीमियम और रिच लुक देता है। लेदर नरम और पहनने में कंफर्टेबल होता है। मजबूत होने की वजह से लंबे समय तक चलता है।

डायमंड ईयररिंग्स से जोड़ा शाइन

सारा ने अपने सिंपल आउटफिट को हाईलाइट करने के लिए हार्ट शेप डायमंड ईयररिंग्स पहने। छोटे-छोटे डायमंड्स से सजे ये ईयररिंग्स उनके लुक में लग्जरी टच जोड़ रहे थे। चाहें तो इस तरह के लुक के लिए पर्ल, स्टड, कुंदन या स्टोन ईयररिंग्स भी ट्राई किए जा सकते हैं।

PunjabKesari

ब्लैक ड्रेस स्टाइल करते समय रखें ये बातें

सही फिट की ड्रेस चुनें। कॉन्ट्रास्ट जूलरी से लुक को बैलेंस करें। हाई हील्स से ग्लैम बढ़ाएं। क्लच, बेल्ट या स्टेटमेंट वॉच से लुक पूरा करें।स्मोकी आई मेकअप और सही लिपस्टिक लगाएं कुल मिलाकर, सारा अली खान का यह ब्लैक लुक सिंपल, एलिगेंट और लग्जरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जिसे आप अपने हिसाब से बजट में भी आसानी से री-क्रिएट कर सकती हैं।  

Related News