08 MAYWEDNESDAY2024 12:29:02 AM
Nari

डिलीवरी के बाद New Moms ना करें अपनी हेल्थ को नजरअंदाज, इन टिप्स से रखें खुद का ख्याल

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 24 Jul, 2023 01:09 PM
डिलीवरी के बाद New Moms  ना करें अपनी हेल्थ को नजरअंदाज, इन टिप्स से रखें खुद का ख्याल

डिलीवरी के बाद नई मां की जिंदगी में कई तरीकों से बदल जाती है। उनके साथ अब एक नन्हां मेहमान भी होता है, जिसका ख्याल रखने के चक्कर, जैसे की बच्चे को हर आधे घंटे पर फीड कराना , उसके गिल कपड़े बदलना, उसे साफ सुथरा रखना, बच्चे को सुलाना, नहाना आदि जिम्मेदारियों में नई मॉम्स खुद की हेल्थ को पूरी तरह से नजरअंदज कर देती है। ऐसी गलती बिल्कुल ना करें। अगर आप हेल्दी रहेंगी तो ही अपने बच्चे का ख्याल रख पाएंगे। वरना शारीरिक और मानासिक पीड़ा के चलते post-depression से भी जूजना पड़ सकता है। आइए आज आपको कुछ टिप्स देते हैं जिससे आप खुद का ख्याल रख सकती हैं....

हेल्दी डाइट पर दें ध्यान

बच्चे के जन्म से पहले और बाद में मां के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसे में बच्चे को आपको भरपूर दूध पीलाने के खुद की डाइट में प्रोटीन और कैल्शियम वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। साथ में डॉक्टर की सप्लीमेंट्स को भी समय पर लेते रहें, वरना शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है।

PunjabKesari

बेबी ब्लूज से करें खुद को बाहर

बच्चे के जन्म के बाद एक मां में कई तरह के हॉर्मोनल, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक तौर पर बदलाव आते हैं। यही कारण है कि नई मां मेंटली तौर पर खुद को काफी कमजोर महसूस करती है और कई बार नई मॉम्स चिड़चिड़ी हो जाती है। ऐसे में परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं औप पति को भी मन भी बात बताएं। इससे मन हल्का होगा और आप बेहतर महसूस करेंगी।

PunjabKesari

नींद करें पूरी

डिलीवरी के बाद मां की बॉडी हिल कर रही होती है। जल्दी हील होने के लिए जरुरी है कि मां ज्यादा से ज्यादा नींद लें । ऐसा करने से मिल्क सप्लाई में भी फायदे मिलेगा और स्ट्रेस भी कम होगा।

मसाज

अगर आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है तो हफ्ते भर किसी एक्सपेरियंस पर्सन से मसाज करवा सकते हैं। वहीं अगर आपकी सी सेक्शन हुई है तो बच्चे के जन्म के 21 दिन बाद मसाज करवा सकते हैं। शरीर को बहुत आराम मिलेगा।

PunjabKesari

Related News