16 APRTUESDAY2024 11:11:46 AM
Nari

शादी में बनना है सिंपल एंड एलिगेंट ब्राइड तो Yami Gautam से लें टिप्स, नहीं हटेगी किसी की नजर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 04 Jun, 2023 10:40 AM
शादी में बनना है सिंपल एंड एलिगेंट ब्राइड तो Yami Gautam से लें टिप्स, नहीं हटेगी किसी की नजर

हिमाचली ब्यूटी यामी गौतम आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रही हैं। उन्होंने आज के ही दिन 2021 में आदित्य धर से गुपचुप तरीके से शादी रचा के सब को हैरान कर दिया था। किसी को भनक भी नहीं लगी थी कि वो कभी डेट भी कर रहे थे। आदित्य के साथ शादी में दौरान इस खूबसूरत बाला ने अपना लुक बेहद सिंपल रखा, जो की पर्दे पर दिखने वाले ग्लैमरस और आं दुल्हनों जैसे हेवी लुक से एकदम अलग था।  आइए आज एक्ट्रेस की शादी के सालगिराह के मौके पर नजर डालते हैं एक्ट्रेस की वेडिंग में सारी लुक्स पर....

मेंहदी फंक्शन में पहना सिल्क सूट

 

मेहंदी सेरेमनी के लिए यामी ने मेरीगोल्ड ऑरेंज शेड का सूट पहना था। इस पर सेम कलर का बूटी प्रिंट था, जो उसे काफी रिच लुक दे रहा था। इसकी नेकलाइन राउंड और स्लीव्स को थ्री-फोर्थ रखा गया था। सेट में टूल मेड दुपट्टा था, जिस पर सीक्वन और गोटा वर्क किया गया था, जिसके साथ हेम लाइन पर सिल्वर फ्रिंजिज़ ऐड की गई थीं। इसी वर्क को स्लीव्स के एंड्स पर भी दोहराया गया था। यामी ने सूट के साथ गोल्डन और मरून कॉम्बिनेशन का चोकर नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे। होठों पर रेड लिपस्टिक के साथ उन्होंने मेकअप सटल रखा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

हल्दी में पहनीं कौड़ियों से बनी ज्वैलरी 


एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए पीले रंग का सूट चुना था। सिल्क से बने इस प्लेन आउटफिट की स्लीव्स पर प्लीट्स देखी जा सकती थीं। एक्ट्रेस ने कलर ब्लॉक इफेक्ट क्रिएट करते हुए इसके साथ लाल दुपट्टा कैरी किया था। वहीं उन्होंने ज्वैलरी में कौड़ियों से बने गहने पहने थे, जो आजकल काफी ट्रेंड में बने हुए हैं। वैसे तस्वीर की असली जान तो यामी की स्माइल थी, वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

PunjabKesari

लाल साड़ी और चुनरी

इस फोटो में यामी को लाल रंग की साड़ी पहने देखा जा सकता है। साड़ी जॉर्जेट फैब्रिक से तैयार की हुई है। इस ट्ऱडिशनल ड्रेपिंग आउटफिट पर सिल्वर जरी कढ़ाई की गई थी। वहीं उनके सिर पर लाल चुनरी थी, जिस में ट्रडिशनल लाल चूड़ा था, वहीं उनके पैरों में चांदी की पायल और बिछिया देखे जा सकते है। एत्ट्रेस ने इस दौरान अपने चेहरे को मेकअप फ्री रखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

नाक की नथ ने खींचा ध्यान

यामी ने लाल साड़ी के साथ मैचिंग का पहना था और इस पर भी जरी का काम दिखाई दे रहा था। अदाकारा ने इसे बहुत ही डीसेंट कट का रखवाया था। हाफ स्लीव्स के साथ इसमें सिंपल राउंड नेकलाइन जोड़ी गई थी। उनके हाथों में चूड़े के साथ कलीरे लगाए गए थे। वहीं उन्होंने नाक में बड़ी नथ पहनी थी, जिसे पहाड़ी शादी में दुल्हन के लिए जरूर माना जाता है। हेवी नथ से उलट यामी के कान में दिखे ईयररिंग्स सिंपल और छोटे साइज के थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

शादी ने लिए चुना सिंपल लुक

जहां बाकी एक्ट्रेस शादी के लिए भारी-भरकम लहंगा चुनती हैं, वहीं यामी ने रेड शेड की सिल्क मेड साड़ी चुनी थी, जिस पर रिच गोल्डन वर्क था। उनके ब्लाउज पर फ्लोरल मोटिफ्स देखे जा सकते थे। वहीं उनके सिर पर मैचिंग का खूबसूरत कढ़ाई वाला दुपट्टा था। एक्ट्रेस ने फैंसी की जगह ट्रेडिशनल लुक की ज्वैलरी चुनी थी और हाथ में लाल चूड़ा पहन उसके साथ कलीरे पहने थे। दुल्हन बनी यामी सादगी से भरे इस लुक में ब्यूटीफुल और एलिगेंट ब्राइड लग रही थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

वहीं शादी के बाद रेसिपशन पार्टी के लिए यामी की ये लुक परफेक्ट है। इसमें एक्ट्रेस ने रेड और गोल्डन साड़ी के साथ बड़ी खूबसूरती से गोल्ड नेकलेस पेयर किए हैं। वहीं लाल चूड़िया और ब्राइट रेड लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।

PunjabKesari

Related News