02 MAYTHURSDAY2024 2:24:20 AM
Nari

Alia -Katrina नहीं....ये हैं भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस, संपत्ति के मामले में एक्टर्स को भी दी धोबी पछाड़

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 21 Jun, 2023 04:11 PM
Alia -Katrina नहीं....ये हैं भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस, संपत्ति के मामले में एक्टर्स को भी दी धोबी पछाड़

बॉलीवुड को लोग आज भी पुरुष प्रधान इंडस्ट्री मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि महिलाएं यहां राज नहीं कर रहीं। बहुत ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी हैं जो ना सिर्फ यहां पर लंबे वक्त सी टिकी हुई हैं बल्कि काफी सारा पैसा भी कमा रही हैं। वो समय गया, जहां फिल्म इंडस्ट्री की महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम फीस मिला करती थी, अब फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस भी करोड़ों में खेल रही हैं। दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर ने फिल्म मे काम कर के करोड़ों में संपत्ति बना ली है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर actresses के बारे में.....


ऐश्वर्या राय बच्चन

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है विश्व संदुरी ऐश्वर्या राय बच्चन का जो भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 828 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस पाने वाली actresses में से एक हैं, क्योंकि वो हर फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा जोनास

प्रियंका चोपड़ा जोनास की कुल संपत्ति लगभग 580 करोड़ रुपये है। वो फिल्मों में तो काम करती ही हैं, साथ ही कुछ कंपनियों में हिस्सेदारी भी है और न्यूयॉर्क में एक रेस्तरां सहित अन्य बिजनेस में भी उनका निवेश है।


आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। हिट की ग्रांरटी मानी जाने वाली आलिया हर फिल्म के लिए लगभग 10-15 करोड़ रुपये लेती हैं। हाल ही मेंं हॉलीवुड इंडस्ट्री की है और वो gucci जैसे कई महंगे ब्रांड्स को प्रोमोट करती हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 557 करोड़ रुपये आंकी गई है।

PunjabKesari

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान अभी भी भारत की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 440 करोड़ रुपये है। 

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति लगभग 314 करोड़ रुपये है।  फिल्मों से कमाने के अलावा वो कई स्टार्टअप्स और F&B ब्रांड्स में निवेश किया है। वहीं हाल ही में उन्होंने खुद का स्किन केयर ब्रांड 82e  लॉन्च किया है, जिससे भी उनको मोटी कमाई हो रही है।

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 255 करोड़ रुपये बताई गई है। अनुष्का शर्मा एक क्लोदिंग ब्रांड NUSH की भी मालकिन हैं , जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 65 करोड़ रुपए है।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने कई सालों तक फिल्मों से ब्रेक लिया था, हालांकि अब वो इंडस्ट्री में वापस आ गईं है। फिल्मों के अलावा वो कई सारे reality show judge करके भी पैसा कमा रही हैं।  248 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन माधुरी भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस में से एक हैं।

PunjabKesari

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ को इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा हो गए हैं। फिल्मों के अलावा उनका खुद का ब्यूटी ब्रांड हैं। उनकी कुल संपत्ति 217 करोड़ रुपए है।

PunjabKesari

नयनतारा

नयनतारा भारत में सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं और उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 165 करोड़ रुपये है।

PunjabKesari

अनुष्का शेट्टी

बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी की नेटवर्थ करीब 120 करोड़ रुपए है।

सामंथा रुथ प्रभु

रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ की स्टार समांथा रुथ प्रभु की नेटवर्थ 89 करोड़ रुपए है।

PunjabKesari

Related News