05 MAYSUNDAY2024 10:48:16 PM
Nari

सूजा चेहरा, बढ़ा वजन... बहुत बदल गई है सलमान की ये हिरोइन, कभी क्यूटनेस पर मरते थे लोग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Feb, 2024 05:53 PM
सूजा चेहरा, बढ़ा वजन... बहुत बदल गई है सलमान की ये हिरोइन, कभी क्यूटनेस पर मरते थे लोग

बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स के लिए उनकी खूबसूरती सबसे ज्यादा मायने रखती है। कुछ तो अपनी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए  सर्जरी का सहारा लेने से भी परहेज नहीं करते हैं, हालांकि कई बार इसका फायदे की जगह नुकसान भी हो जाता है। आयशा टाकिया को ही देख लीजिए लिप सर्जरी के बाद तो जैसे उनका करियर ही बर्बाद हो गया है, अब हालात यह हो गए हैं कि लोग उन्हें पहचान तक नहीं पाते हैं। 

PunjabKesari
दरअसल हाल ही में आयशा टाकिया मुंबई एयरपोर्ट पर अपने बेटे मिखाइल आज़मी के साथ नजर आई। पहली बार में तो लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। आयशा ने इस दौरान ब्लू कलर का प्रिंटेड सूट पहना था और बालों को खुला रखा था, पहले के मुकाबले उनका वजन काफी बढ़ा हुआ लग रहा था। लिप और फेस की सर्जरी के कारण उनका चेहरा भी सूजा हुआ दिख रहा था।

PunjabKesari
इनके नए लुक को देखकर कोई कह नहीं सकता कि यह वो ही आयशा टाकिया है जिस पर लाखों लड़के मरते थे। फैंस ने उनकी तस्वीरें देखकर कहा - तभी कहते हैं शरीर के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। एक यूज ने लिखा- पहले कितनी खूबसूरत थी अब ये कैसी हो गई है।16 साल पहले आयशा टाकिया को सलमान खान के साथ फिल्म 'वांटेड' में देखा गया था। ये आयशा के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही थी। इसके 2 साल बाद उन्होंने अचानक इंडस्ट्री छोड़ दी।

PunjabKesari
आयशा टाकिया ने महज 23 साल की उम्र में बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी की, जिसके बाद उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया । इस शादी से आयशा को एक बेटा मिकाइल है। 2009 में उन्होंने ब्रेस्ट इंप्लांटेशन करवाया था, साथ ही  अपने चेहरे की मल्टिपल सर्जरी करवाई थीं। उनकी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरों ने लोगों को हैरान कर दिया था।

Related News