27 APRSATURDAY2024 11:49:43 PM
Nari

LGBT community:  यह देश समलैंगिक जोड़ों को देगा पार्टनरशिप सर्टिफिकेट, मिलेंगे ये अधिकार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Nov, 2022 01:37 PM
LGBT community:  यह देश समलैंगिक जोड़ों को देगा पार्टनरशिप सर्टिफिकेट, मिलेंगे ये अधिकार

जापान के टोक्यो में समलैंगिक जोड़ों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने समलैंगिक जोड़ों के लिए एक साझेदारी प्रमाणपत्र योजना शुरू कर दी है जिससे उन्हें पहली बार कुछ सार्वजनिक सेवाओं के लिए विवाहित जोड़ों के रूप में माना जा सकता है । जापान विकसित देशों के समूह जी7 का इकलौता सदस्य देश है जहां समलैंगिक विवाह गैर कानूनी था। इस फैसले से कुछ लोगों को उम्मीद है कि यह पूरे जापान में समानता को अपनाने की दिशा में एक कदम हो सकता है। 

PunjabKesari
एक सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है कि अधिकांश जापानी लोग समलैंगिक विवाह का समर्थन करते हैं। वर्ष 2021 में जापान के समाजिक प्रसारणकर्ता एनएचके द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार 57 प्रतिशत लोग इसके पक्ष में हैं जबकि 37 प्रतिशत ने इसका विरोध किया है। व्यापक समर्थन के बावजूद जापान में ओसाका की एक जिला अदालत ने इस वर्ष की शुरुआत में फैसला सुनाया था कि समलैंगिक विवाह पर मौजूदा प्रतिबंध संवैधानिक था। 

PunjabKesari

 जापान में आठ अन्य प्रान्तों में पेश किया गया साझेदारी प्रमाणपत्र आवास, चिकित्सा और कल्याण के क्षेत्र में समलैंगिक जोड़ों को विवाहित जोड़ों के समान व्यवहार करने की अनुमति देगा , लेकिन यह गोद लेने, विरासत और पति-पत्नी के वीजा जैसे मुद्दों में मदद नहीं करेगा। टोक्यो में रहने या काम करने वाला कोई भी 18 वर्ष से अधिक की उम्र वाला व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकता है जिसमें शुक्रवार तक 137 आवेदन जमा किए जा चुके हैं। 

PunjabKesari

जापान के कानून के तहत समलैंगिक जोड़े कानूनी रूप से शादी नहीं कर सकते, एक दूसरे की संपत्ति के उत्तराधिकारी भी नहीं बन सकते और उन्हें एक दूसरे के बच्चों पर कोई भी अभिभावकीय अधिकार भी नहीं मिल सकता।  कुछ दिनों पहले टोक्यो की स्थानीय सरकार ने समलैंगिक पार्टनरशिप समझौतों को मान्यता देने वाले एक विधेयक को पारित कर दिया था। 

Related News