29 APRMONDAY2024 10:42:05 PM
Nari

साल 2023 में बॉलीवुड की 3 दीवाज का चूड़ा -कलीरा और ज्वैलरी रही ट्रैंड में

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 19 Dec, 2023 06:22 PM

साल 2023 में भी बहुत सी दीवाज ने शादी की। परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी और बहुत सारी दीवाज जो शादी के बंधन में इसी साल बंधी। वैसे तो शादी का जोड़ा लाल होता है लेकिन इन दीवाज ने ना तो रेड लंहगा पहना और ना रेड मेकअप और ज्यूलरी कैरी की। चलिए आपको दिखाते हैं कि इस साल कैसे चूड़े, कलीरे और ज्वैलरी का ट्रेंड रहा।

1. चूड़ें की बात करें तो पूरा साल बी-टाउन दीवाज की पसंद बना रहा, पिंक चूड़ा। परीणीति-कियारा और सोनाली सेहगल ने शादी के लिए पेस्टल ड्रेस चुनी और बेबी पिक कलर का चूड़ा पहना। तीनों ही दीवाज का चूड़ा बहुत ही प्यारा था लेकिन परी और कियारा का चूड़ा सबसे ज्यादा वायरल हुआ।

PunjabKesari

परीणीति का चूड़ा बेबी पिंक में पोल्का डॉटेट डिजाइन में था। चूड़े के साथ स्टोन और पर्ल वाले कंगन थे। ऐसा चूड़ा बहुत सारी लड़कियों ने अपनी वेडिंग के लिए चूज किया। वहीं कियारा का चूड़ा भी कुछ ऐसा ही था। कियारा ने सिंपल पिंक चूड़ा पहना जिसके साथ सिल्वर मैचिंग बारीक डिजाइन में कंगन थे। सोनाली सेहगल भी इसी साल दुल्हन बनी। उन्होंने बेबी पिंक और सिल्वर कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ सोनाली ने भी बेबी पिंक कलर का ही चूड़ा पहना था। चूड़े के साथ सिल्वर कंगन थे। मजे की बात यह है कि तीनों ही दीवाज ने वेडिंग के लिए मनीष मल्होत्रा की ड्रेस चूज की।  वैसे बता दें कि इनसे पहले मीरा राजपूत, सिंगर कनिका कपूर भी पिंक कलर का ही चूड़ा पहनकर ब्राइड बनी थी। 

2. चूड़े के बाद ज्वैलरी की बात करें तो इस साल ज्वैलरी में एमराल्ड और डायमंड का ही क्रेज देखने को मिला। कियारा ने एमराल्ड और डायमंड का नेकलेस ही वियर किया था। इसके बाद अपनी रिसेप्शन में ग्रीन कलर का ही हैवी नेकपीस पहने नजर आई थी।

PunjabKesari

वहीं परीणीति ने भी कुछ ऐसी ज्वैलरी कैरी की थी। सोनाली की ज्वैलरी भी एमराल्ड और डायमंड में थी।

PunjabKesari

परिणीति की ज्वैलरी लाइट पिस्ता ग्रीन कलर में थी। उनके आइवरी लहंगे के साथ पेस्टल ज्वैलरी अच्छी लग रही थी।

PunjabKesari

3. तीनों के कलीरे भी कस्टम मेड थे। उनके कस्टममेड कलीरा पर उनकी लवस्टोरी लव सिम्बल्स, जिंदगी से जुड़ी खास चीजें, ऊं, वाहेगुरू , श्लोक जैसे साइन बने थे। इस तरह के कलीरे काफी ट्रैंड में रहे हैं। अब हर ब्राइड इस तरह के कलीरे ही अपने स्पैशल डे के लिए चुन रही हैं।

PunjabKesari

इनके अलावा आलिया भट्ट, कैटरीना, प्रियंका ये वो दीवाज हैं जिनके कलीरे काफी पसंद किए गए थे। चूड़े की बात करें तो आलिया ने व्हाइट, कैटरीना और प्रियंका ने रेड चूड़ा ही चूज किया था।

PunjabKesari

Related News