23 APRTUESDAY2024 8:39:32 AM
Nari

दूर होगी जीवन की परेशानियां, महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Feb, 2023 03:21 PM
दूर होगी जीवन की परेशानियां, महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। शिव भक्तों के लिए शिवरात्रि का दिन बहुत खास होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की शादी हुई थी। माना जाता है कि जो व्यक्ति महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की सच्चे दिल से पूजा करे उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन शिवलिंग पर कुछ चीजें अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कौन सी चीजें शिवलिंग पर अर्पित करनी चाहिए...

धतूरा 

धतूरा भगवान शिव की प्रिय चीजों में से एक है। मान्यताओं के अनुसार, भोलेनाथ को धतूरा अर्पित करने से शत्रुओं का डर खत्म होता है। इसके अलावा जीवन की परेशानियां भी दूर होती है। 

PunjabKesari

भांग 

भांग भी भोलेनाथ को काफी पसंद है। माना जाता है कि भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकलने वाला विष पीकर सभी देवताओं को बचाया था जिसके कारण उन्हें उपचार के तौर पर कई जड़ी बूटियां दी गई थी। उन्हीं जड़ी बूटियों में से एक भांग भी थी इसलिए शिवरात्रि पर भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए भांग भी जरुर चढ़ाएं। 

बिल्व पत्र 

बिल्व पत्र यानी बेलपत्र भी भगवान शिव को काफी पसंद है। शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर को बिल्वपत्र चढ़ाने से 1 करोड़ कन्याओं के कन्यादान के बराबर फल मिलता है। 

PunjabKesari

गन्ने का रस 

महाशिवरात्रि पर गन्ने का रस भगवान शंकर को अर्पित करने से धन से संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, कामदेव का धनुष गन्ने से बना है इसलिए भगवान शिव को यह काफी पसंद है। 

शमी के पत्ते 

शमी के पत्ते भगवान शनिदेव को अति प्रिय है लेकिन यह शिवलिंग पर भी अर्पित किए जाते हैं। शिवलिंग पर गंगाजल, बिल्व पत्र चढ़ाने के बाद शमी के पत्ते अर्पित करें। इससे भगवान शिव के साथ-साथ भगवान शनिदेव की भी आप पर कृपा बनी रहेगी। 

आम के पत्ते 

भगवान शिव को आम के पत्ते अर्पित करने से दुर्भाग्य दूर होता है। इसके अलावा धन लाभ होता है और जीवन में सुख-सौभाग्य भी आता है। 

PunjabKesari

Related News