16 MAYTHURSDAY2024 9:42:02 PM
Nari

घर में क्लेश का कारण बनता है इन राशियों का मिलन, शादी करने से पहले सोच लें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 15 Jul, 2021 02:40 PM
घर में क्लेश का कारण बनता है इन राशियों का मिलन, शादी करने से पहले सोच लें

हिंदू धर्म में शादी से पहले लड़का-लड़की की कुंडलियां मिलाई जाती है। इससे दोनों के ग्रह, नक्षत्र आदि की स्थितियां देखकर गणना करने के साथ गुणों का मिलान किया जाता है। इससे उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में काफी कुछ जाना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हर राशि के व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। ऐसे में जहां कई लोगों की आपस में खूब पटती है। वहीं कुछ लोगों में अक्सर लड़ाई-झगड़े रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के मेल के बारे में बताते हैं जिनकी आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती है। ऐसे में इन्हें शादी करने से पहले एक बार सोच लेने में ही भलाई है।

वृषभ और तुला

ये दोनों राशि के लोग बेहद समझदार व दिल के साफ होते हैं। ऐसे में शुरुआती दौर में तो इनकी आपस में खूब जमती है। मगर धीरे-धीरे ये एक-दूसरे से अपनी बात मनवाने या रौब डालने लगते हैं। इसके कारण इनके रिश्ता कमजोर होकर टूटने की कागार पर आ जाता है।

PunjabKesari

कर्क और सिंह

इन दोनों राशि की आपस में बिल्कुल भी नहीं पटती है। कर्क राशि के लोग केयरिंग व मिलनसार होते हैं। वे पार्टनर से बहुत सी उम्मीदें रखते हैं। मगर सिंह राशि के लोग खुले विचारों के होते हैं। ऐसे में इन्हें अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद होता है। ऐसे में ये कर्क वालों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते हैं। इसके कारण इनका मिलन होने से लड़ाई-झगड़े अधिक होने का खतरा रहता है।

कर्क और धनु

कर्क राशि के लोग भावुक व मिलनसार होते हैं। वहीं धनु राशि के लोग खुले व स्वतंत्र होते हैं। ऐसे में इनकी आपस में बिल्कुल भी नहीं पटती है। धनु राशि के लोग समय के साथ आगे बढ़ने अच्छे से जानते हैं। मगर कर्क राशि के लोगों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ता है। वे अपने मुताबिक जीना पसंद करती है। इस कारण इन दोनों में अधिक झगड़े व तनाव होने की संभावना होती है।

PunjabKesari

मिथुन और कन्या

कन्या राशि की लड़कियां जीवन में बेहद काफी प्रैक्टिकल होते हैं। वहीं मिथुन वाले इमोशन होते हैं। इसलिए इन दोनों के विचार व बातों में तालमेल नहीं होता है। इनका मेल होने से घर में क्लेश व झगड़े की स्थिति रहती है। वहीं रिश्ते में खटास आने पर कन्या राशि वाले जल्दी ही अलग होकर मूव ऑन कर जाते हैं। मगर मिथुन राशि वालों को इससे बाहर निकलने में मुश्किल आती है।

कुंभ और मकर

मकर राशि के लोग भावुक होते हैं। वहीं कुंभ राशि के लोग जीवन में हर चीज व फैलसा लेने में प्रैक्टिकल होते हैं। हम यूं भी कह सकते हैं कि मकर वाले दिल और कुंभ वाले दिमाग से फैसला लेना सही समझते हैं। ऐसे में इनकी आपस में जल्दी नहीं बनती है। इनके इस स्वभाव के कारण इनका रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं चल सकता है।

Related News