26 APRFRIDAY2024 8:09:14 AM
Nari

बॉक्सिंग हो या वेटलिफ्टिंग, देश की ये महिला खिलाड़ी कर चुकी हैं बेहतर प्रदर्शन - Nari

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 19 Sep, 2018 04:00 PM
बॉक्सिंग हो या वेटलिफ्टिंग, देश की ये महिला खिलाड़ी कर चुकी हैं बेहतर प्रदर्शन - Nari

खेल रत्न खेलों में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरुस्कार है। इस अवॉर्ड को ‘राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड इन स्पोर्ट्स एंड गेम्स’ से भी जाना जाता है। खेल रत्न का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया था। जो खिलाड़ी खेल जगत में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें इस पुरुस्कार से सम्मानित किया जाता है। सितंबर 2018 में क्रिकेटर विराट कोहली और महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को खेल रत्न के लिए नामांकित किया गया। 


खेलों का सबसे बड़ा पुरुस्कार 
इस रत्न से सम्मानित खिलाड़ी को पदक, प्रमाण पत्र, औपचारिक पोशाक और 7.5 लाख रुपए नकद राशि पुरस्कार के तौर पर दिए जाते हैं। किसी खिलाड़ी के लिए इसे हासिल करना सम्मान से कम नहीं है। पहला खेल रत्न पुरुस्कार शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को दिया गया था और इसकी शुरुआत 1991-92 में हुई थी। 

 

इन महिला खिलाड़ियों को मिल चुका है खेल रत्न 
1. कर्णम मल्लेश्वरी 
वेटलिफ्टर करनम मल्लेश्वरी वेटलिफ्टिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। खेल रत्न जीतने वाली यह पहली महिला खिलाड़ी हैं। 


2. कुंजरानी देवी 
मणिपुर की रहने वाली कुंजरानी भी वेटलिफ्टर ही हैं। वे इस क्षेत्र में कई पदक जीत चुकी हैं। 1994 से 97 तक लगातार चार साल उन्होने वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में  रजत पदक जीता था।  .

 

3. ज्योतिर्मयी सिकदर 
ज्योतिर्मयी सिकदर 800 और 1500 मीटर रिले रेस में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा एशियन और एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वे कई पदक जीत चुकी हैं। धावक के अलावा वे सांसद भी रह चुकी हैं। 

 

4. के. एम. बीनामोल
भारतीय रेसर कल्यातुम्कुझी मेथ्यूज़ बीनामोल को 2004 में ही पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। 

 

5. अंजली भागवत
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 31 स्वर्ण पदक जीतने वाली अंजली भागवत अपने क्षेत्र में कई पदक जीत चुकी हैं।

 

6. अंजू बॉबी जॉर्ज
लॉन्ग जंप खिलाड़ी अंजू बॉर्बी जॉर्ज साल 2002 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। 

 

7. मेरी कॉम
महिला खिलाडियों में मेरी कॉम को कभी भी भूला नहीं जा सकती। ओलंपिक्स खेलने और उसमें पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बॉक्सर हैं। 

 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News