20 APRSATURDAY2024 10:40:55 AM
Nari

शिल्पा शेट्टी वाले ये 6 योग कर लिए तो दिनों-दिन होती जाएगी जवां

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 27 Nov, 2020 01:28 PM
शिल्पा शेट्टी वाले ये 6 योग कर लिए तो दिनों-दिन होती जाएगी जवां

शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा जैसी बी-टाउन एक्ट्रेस को आपने आए दिन योग करते देखा होगा। योग करते वह अपनी वीडियो भी सोशल मीडिया अंकाउट पर शेयर करती रहती हैं लेकिन आपने कभी गौर किया है कि इतनी फिट एंड फाइन होने के बावजूद वह योग करना क्यों नहीं छोड़ती क्योंकि योग निरोग रहने का सबसे अच्छा उपाय है। आप सिर्फ बीमारियों से ही नहीं बचते बल्कि लंबे उम्र तक खूबसूरत और जवां भी रहते हैं। शिल्पा की वीडियो तो आपने देखी होगी तो चलिए आज के इस पैकेज में बताते हैं शिल्पा कौन सा किस लिए करती हैं। 

सूर्य नमस्कार (Suryanamaskar) 

सूर्य नमस्कार खाली पेट प्रात: काल करना सबसे अच्छा है। शिल्पा, सूर्य नमस्कार करना नहीं भूलती। यह आसन नर्वस सिस्टम को ठीक रखने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। साथ ही आप तनावमुक्त भी रहते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

कपालभाति (Kapalabhati) 

खुद को फिट रखने के लिए शिल्‍पा रोजाना कपालभाति करती हैं। कपालभाति से शिल्‍पा शेट्टी के चेहरे पर इतना ग्‍लो आता है। इसके अलावा कपालभाति प्राणायाम से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और बॉडी का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है। 

पद्मासन (Padmasana) 

पद्मासन या कमल आसन बैठ कर की जाने वाला योग है जिसमे घुटने विपरीत दिशा में रहते हैं। इस मुद्रा को करने से मन शांत होता हैं। और यह आपकी डाइजेशन को मजबूत बनाता है। अगर आपको खाया पिया नहीं पड़ता तो यह आसन करें। 

शीर्षासन (Sirsasana) 

शिल्पा शीर्षासन बहुत ज्यादा करती हैं और आए दिन इसकी वीडियो भी शेयर करती हैं क्योंकि इसके फायदे बहुत है। यह आसन आपको बांझपन, अनिद्रा और साइनस की प्रॉब्लम से दूर रखता है। इससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन और आपके बालों की ग्रोथ अच्छे से होती है। 

 

प्राणायाम (Pranayama) 

इस आसन को करने के लिए पहले सुखासन में सीधा बैठ जाएं। फिर आंखें बंद करें और ध्यान सांस पर केंद्रित करें। इससे सांस संबधी रोग ठीक होंगे और कई बीमारियां दूर हो जाएंगी। मन शांत रहेगा और फेफड़ों को साफ हवा मिलेगी। 

कैट कैमल पोज (Cat Camel Pose Yoga) 

रोजाना कैट कैमल आसान करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है, जिससे आप जोड़ों के दर्द से भी बचे रहते हैं। इसके अलावा यह कलाई और कंधे को मजबूत करता है। साथ ही इससे तनाव भी दूर होता है।

इसके अलावा चक्रासन और सर्वांगासन जैसे अन्य आसन भीशिल्पा शैट्टी कुंद्रा करती ही रहती हैं। योग करना जरूरी हैं लेकिन पहले योगा एक्सपर्ट की देखरेख में आसन करने शुरू करें ताकि आपको कोई नुकसान ना हो।

Related News