02 MAYTHURSDAY2024 2:12:03 PM
Nari

Vastu Tips: घर में कभी ना लगाएं ये पौधे, वर्ना नाराज हो जाएंगी देवी लक्ष्मी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 May, 2021 12:27 PM
Vastu Tips: घर में कभी ना लगाएं ये पौधे, वर्ना नाराज हो जाएंगी देवी लक्ष्मी

घर में पेड़-पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही इसकी खुशबू से घर महकता है। साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से में भी शांत व खुश रहता है। वहीं हिंदू धर्म और वास्तु में भी इन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है। मगर इन्हें लगाने से पहले सही पेड़-पौधों को चुनना बेहद जरूरी है। नहीं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। ऐसे में देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर कौन से पेड़-पौधों लगाने से बचना चाहिए...

PunjabKesari

कांटेदार पौधे

वास्तु के अनुसार, घर पर कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। इससे घर के सदस्यों में तनाव, कलह पैदा हो सकता है। 

PunjabKesari

बेर का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,बेर के पौधे में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है। इसे घर पर लगाने से पैसे की किल्लत, काम में बांधा, सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती है।

दूध वाले पौधे

अक्सर आपने ऐसे पौधे देखें होंगे जिसके तनों व फूलों से दूध निकलता है। माना जाता है कि ऐसे पौधों पर श्रापित अप्सराओं का वास होता है। साथ ही ये अपने साथ नेगेटिविटी लाती है। ऐसे में इन पौधों को घर पर लगाने से तनाव व लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। साथ ही इन पौधों के कारण बच्चों की एकाग्रता शक्ति कमजोर होने लगती है। ऐसे में दूध वाले पौधे घर पर लगाने से बचें।  

बबूल का वृक्ष

वास्तु के अनुसार, घर पर बबूल का पौधा लगाने से बचना चाहिए। असर में, यह पौधा कांटेदार होता है। मगर देवी लक्ष्मी को कोमल और सुगंधित पौधे प्रिय है। साथ ही वे ऐसे पौधों में वास करती है। वहीं इसके विपरित कांटेदार पौधों वाले घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

PunjabKesari

इमली का पौधा

घर के ठीक व अंदर इमली का पौधा लगाने से बचें। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की में रूकावटें आती है।‌ साथ ही घर घर वालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है।
 

Related News