21 MAYTUESDAY2024 12:22:54 AM
Nari

महिलाओं की ये हरकतें नहीं आती पुरुषों को पसंद, ब्रेकअप की बनती है वजह

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 Jan, 2023 01:00 PM
महिलाओं की ये हरकतें नहीं आती पुरुषों को पसंद, ब्रेकअप की बनती है वजह

रिलेशनशिप में लड़कों को लड़कियों की ऐसी कई बातें बिल्कुल भी पंसद नहीं आती, जिनसे हमेशा लड़किया अनजान रह जाती है। कई बार इन्हीं बातों की वजह से लड़कों को उनसे इरिटेशन होने लगती है। लेकिन लड़कियों को फिर भी इसका आभास नहीं हो पाता है। लड़कियों को लगता है कि लड़के उनकी पर्सनैलिटी और उनके बातचीत के तरीके को उतनी गंभीरता से नहीं लेते। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। लड़के आपकी हर एक बात पर गौर करते हैं। आपके उठने-बैठने से लेकर एक्सप्रेशन्स को नोटिस करने तक वो आपकी कई बातों को नोट करते हैं। ऐसे में यह जरुरी है कि आपको ये मालूम होना चाहिए कि लड़कों को आपकी कौन सी बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। आइए जानते हैं कि लड़के लड़कियों को किन आदतों से बहुत ज्यादा चिढ़ते हैं...

PunjabKesari

1. पार्टनर को जलाने की न करें कोशिश

लड़कों को लड़कियों की जलाने की आदत बिल्कुल पसंद नहीं है। आप भले ही उनके अटेंशन को पाने के लिए यह सब कर रही हों, लेकिन यक़ीन मानिए , उन्हें ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं होती।

2. बिना बात के न करें झगड़ा

लड़कों को लड़कियों के मूड स्विंग भी पसंद नहीं होते। अगर आप किसी वाजिब वजह से परेशान है या चिंतित हैं तो अलग बात है, लेकिन अगर आप बिना वजह बार-बार टेंशन का माहौल क्रिएट करने की कोशिश करेंगी तो वो आपसे नाराज हो सकते हैं।

PunjabKesari

3. पार्टनर को दें पर्सनल स्पेस

हर किसी को अपनी लाइफ को थोड़ी पर्सनल स्पेस की जरुरत होती है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर स्पेस नहीं देती हैं और यही चाहती हैं कि वो हर समय आपको ही समय दे तो ये रिलेशनशिप के लिए काफी बुरा साबित हो सकता है।

4. दोस्तों के ना करें बुराई

लड़कों को अपने दोस्तों के बारे में बुरा सुनना कभी अच्छा नहीं लगता। अगर आप ऐसा करेंगी तो हो सकता है कि वो आपसे दूर होने लग जाएं।

PunjabKesari

5. बात-बात पर न करें जज

लड़कों को उनके पास्ट के आधार पर जज किया जाए, ये आदत उन्हें आपसे दूर कर सकती है। इसलिए कभी-भी उनके पास्ट को लेकर उनसे बात न ही करें तो बेहतर है।

6. क्रिटिसाइज  करने से बचें

अगर आप अपने पार्टनर से प्यार करती है तो उनका हमेशा सपोर्ट करें। किसी बात के लिए उन्हें क्रिटिसाइज न करें। लड़कों को जब  क्रिटिसाइज  किया जाता है तो वे अक्सर अपना माइंड डाइवर्ट करने के लिए दूसरा ऑप्शन चुन लेते हैं।


 

Related News