19 APRFRIDAY2024 8:55:38 AM
Nari

International Yoga Day: जिम से ज्यादा योग पर विश्वास रखती हैं ये एक्ट्रेसेस

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 20 Jun, 2020 03:01 PM
International Yoga Day: जिम से ज्यादा योग पर विश्वास रखती हैं ये एक्ट्रेसेस

योग के महत्व को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत की गई। नियमित योग करने से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। सिर्फ आम जनता ही नहीं सेलेब्रिटिज भी योग पर काफी विश्वास रखते हैं या यूं कहें कि उनकी फिटनेस का राज ही योगा है। इतना ही नहीं वह लोगों से भी योग करने की अपील करते हैं। तो चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के नाम जो जिम से ज्यादा योग पर विश्वास रखते हैं। 

शिल्पा शेट्टी 

शिल्पा शेट्टी योग में बहुत ज्यादा विश्वास रखती हैं। वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो खुद तो योग करती ही हैं, साथ ही दूसरे लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए बहुत सी योगा सेशन वीडियो भी रिलीज की हैं। वह खुद भी बाबा रामदेव की काफी बड़ी प्रशंसक हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अक्सर अपनी फिगर और फिटनेस के कारण चर्चा में रहती हैं। मलाइका की फिटनेस का राज योग है। मलाइका अपने योगा सेशन को कभी स्किप नहीं करती, चाहे फिर वह कितनी ही बिजी क्यों ना हों।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन हर किसी के लिए इंस्पिरेशन हैं। वे अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट और फिटनेस के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। उनके शरीर का लचीलापन बताता है कि वो योगा सेशन में काफी समय बताती हैं। 

जैकलीन फर्नांडीज 

जैकलीन फर्नांडीज खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं। वह रोज एक घंटा योग करने के बाद ही जिम जाती हैं। जैकलीन रोज 108 बार सूर्य नमस्कार करती हैं।

करीना कपूर खान

अपने करियर की शुरुआत करीना ने बताया था कि वह काफी फूडी थी। जिस वजह से उन्हें बॉडी वेट को मेनटेन करने में काफी मुश्किल आई थी। करीना ने बताया कि उन्हें जिम जाना और ट्रेडमिल पर घंटों की रनिंग करना पसंद नहीं था इसलिए उन्होंने योग करना शुरू किया। तब से करीना योग को हमेशा अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करती हैं। प्रेग्नेंसी के बाद फिर से फिट एंड फाइन होने के लिए करीना ने सारा क्रेडिट योग को ही दिया है।

नरगिस फाखरी

नरगिस खुद को फिट रखने के लिए डांस के साथ योग करती हैं। वह योग को पूरे फोकस और प्लान के साथ फॉलो करती हैं। 

इलियाना डिक्रूज

इलियाना के सेक्‍सी फिगर राज योग है। वो खुद को फिट और खूबसूरत बनाए रखने के लिए रोजाना ही योग करती हैं।

Related News