14 MAYTUESDAY2024 11:35:04 PM
Nari

Bedroom Secrets: शारीरिक संबंधों से जुड़ी ये बातें पति से छुपाती है पत्नी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 19 Oct, 2022 01:36 PM
Bedroom Secrets: शारीरिक संबंधों से जुड़ी ये बातें पति से छुपाती है पत्नी

कुछ ऐसी बातें हैं जो पत्नियां अपने पति को बताने से परहेज करती हैं। वैसे तो पति से राज़ रखना अच्छी बात नहीं होती है, लेकिन कुछ चीजें अपने तक ही रखें तो रिश्ता बना रहता है। जब शारीरिक संबधों की बात आती है, तो महिलाएं अपने विचारों और भावनाओं को खुलकर सामने नहीं रखतीं। आइए एक नजर डालते हैं कुछ ऐसे राज़ के बारे में जो पत्नियां अपने पति को कभी नहीं बतातीं हैं।

PunjabKesari

एक्स पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध

अक्सर पत्नियां पति को अपने पुराने रिश्तों और एक्स-पार्टनर के साथ शारीरिक संबधं के बारे में बताने से बचती हैं। महिलाओं को लगता है कि उनके पति इस बात को लेकर बहुत असुरक्षित महसूस कर सकते हैं कि उनकी पत्नी के उनके एक्स पार्टनर के साथ कैसा संबंध था। शारीरिक संबधों को लेकर असुरक्षा रिश्ता खराब कर सकता है।

PunjabKesari

बेड पर अपनी इच्छाओं को रखती हैं गुप्त

कभी-कभी, महिलाओं को पति का बेड पर प्रदर्शन पंसद नहीं आता हैं। हंगामा या कोई समस्या पैदा करने से बचने के लिए वे अपनी इच्छाओं को गुप्त रखती हैं। पुरुष तब भी काफी असुरक्षित हो जाते हैं, जब वे इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसे समस्या के चलते बिस्तर में यौन प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। 

 

ओर्गैज्म

 पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्लाइमेक्स में काफी समय लगता है। उन्हें फोरप्ले, बहुत सारे किसिंग और ग्रैबिंग की आवश्यकता होती है, जिससे अधिकांश पुरुष अनजान होते हैं और ज्यादातर पत्नियां अपने पतियों को इस बारे में नहीं बतातीं ताकि उन्हें बुरा न लगे। इस लिए वे फेक ओर्गैज्म करती हैं। 

PunjabKesari


हस्तमैथुन

 हर महिला अपने पति को हस्तमैथुन करने के बारे में बताने में सहज महसूस नहीं करती हैं। ज्यादातर पत्नियां इसे गुप्त रखना पसंद करती हैं। महिलाओं में हस्तमैथुन को काफी हद तक वर्जित माना जाता है, भले ही दुनिया इसके बारे में दिन-ब-दिन जागरूक होती जा रही है।

 

Related News