27 APRSATURDAY2024 11:04:29 PM
Nari

सपनों के शहर दुबई की पहचान हैं ये  खूबसूरत जगह, यहां घूमे बिना अधूरा है आपका Trip

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 31 Oct, 2021 11:18 AM
सपनों के शहर दुबई की पहचान हैं ये  खूबसूरत जगह, यहां घूमे बिना अधूरा है आपका Trip

दुनिया के सबसे अमीर शहरों की बात आती है तो दुबई का नाम सबसे पहला आता है। यहां की आबो-हवा, दौलत, शोहरत ही इसे पूरी दुनिया में सबसे अलग और अनोखा बनाता है। ऊंची-ऊंची इमारतें, समुद्र, रेगिस्तान, एडवेंचर, द्वीप ये चीजें हर किसी को अपना दिवाना बना दे, तभी तो  दुनियभर के टूरिस्ट कर पहली पसंद दुबई ही है। खूबसूरती और साफ सफाई के साथ- साथ यह शहर सबसे सुरक्षित भी है। अगर कभी भी आपका दुबई जाने का मन हो तो इन प्रसिद्ध जगहों जरूर जाएं। 

PunjabKesari

बुर्ज खलीफा 


बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित 829.8 मीटर ऊंचाई वाली दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसे देखते ही आभास होता है कि यह इमारत शीशे और स्टील से बनी हो। इमारत के 76वें तल पर दुनिया का सबसे ऊंचा स्वीमिंग पूल और 158वें तल पर दुनिया की सबसे ऊंची मस्जिद और 144वें तल पर दुनिया का सबसे ऊंचा नाइटक्लब है। इसे लगभग 100 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है। 

PunjabKesari

बुर्ज अल अरब 

इस लिस्ट में दूसरा नाम है बुर्ज अल अरब का। यह सबसे महंगे होटल्स में से एक है। इस होटल में चेक इन करने वाले गेस्ट को 24 कैरेट गोल्ड का आईपेड दिया जाता है। इस आईपेड पर आइफोन कंपनी के साथ ही बुर्ज अल अरब का लोगों छपा रहता है। ये आईपेड इसीलिए दिया जाता है, ताकि होटल रहने वाले गेस्ट को एक खास और रॉयल अनुभव मिल सके। इसकी ऊंचाई करीब 280 मीटर है। 

PunjabKesari

दुबई संग्रहालय


  दुबई संग्रहालय अल फहीदी किले के अंदर स्थित है ,जो 1896 में शक्तिशाली सम्राट के लिए एक सुंदर घर के रूप में जाना जाता है। अलफहीदी किले में स्थित यह दुबई की सबसे पुरानी मौजूदा इमारत है जिसे 1787 में बनाया गया था।   संग्रहालय के अंदर विभिन्न प्रकार की श्रेणियाँ मिलेगी  जैसे जानवरों की आकृतियां, मिट्टी के बर्तन और 1950 के दशक से मोती डाइविंग और प्राचीन वस्तुओं की दुकानों की लंबी लाइन।

PunjabKesari
बॉलीवुड पार्क

बॉलीवुड पार्क मुंबई के प्रसिद्ध फिल्म उद्योग के लिए समर्पित पहला थीम पार्क है।  यह पार्क ऐसे लोगों के लिए खास है जो एडवेंचर,मिस्ट्री, रोमांस, कॉमेडी ,थ्रिल और एक्शन के शौकीन हैं। ये25 मिलियन वर्ग फुट में फैला हुआ है जिसमें दुबई पार्क और रिसॉर्ट्स में तीन विश्व स्तरीय थीम पार्क ,एक वाटर पार्क ,एक होटल ,दुकानें और रेस्तरां आदि शामिल हैं।

PunjabKesari

शेख जायद रोड

शेख जायद रोड अपने आकर्षक डिजाइनों के साथ शहर के लोगों का आकर्षण बनी हुई है। इसके बीच में एक बाधा के साथ हर तरफ पांच लाइन है जो दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से 55 किलोमीटर की दूरी पर अबू धाबी की सीमा तक फैली हुई है। इस रोड से दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ,एमिरेट्स टॉवरर्स , दुबई मॉल ,बुर्ज खलीफा,बिसनेस बे ,दमक प्रॉपर्टीज और मरीना कई और स्थलों तक पहुंचा जा सकता है।

PunjabKesari

 अटलांटिस 'द पाम' रिजॉर्ट 


अगर आप दुबई जाएं तो अटलांटिस 'द पाम' रिजॉर्ट का नजारा जरुर देखें। यह करीब 64 फुटबाल ग्राउंड की जगह के बराबर बना हुआ है। यहां पर करीब डेढ किलोमीटर लंबा समुद्र तट भी है। यहां पर 60,000 खजूर के अलावा और भी बहुत से पेड़ पौधे लगाए गए हैं। रात के समय इस आलिशान होटल को रोशन करने के लिए 100,000 लाइट्स का इस्तेमाल किया जाता है। 

PunjabKesari

दुबई मरीना 

दुबई मरीना दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शानदार waterfront में से एक है। यहां  यात्रियों के लिए अद्भुत छुट्टी बिताने के लिए बहुत कुछ है। यह एक समृद्ध आवासीय स्थान है जो जेबीआर में समुद्र तट के लिए जाना जाता है जो अल फ्रेस्को भोजन और रेतीले हिस्सों के साथ आराम करने के लिए छुट्टियां बिताने का एक खूबसूरत स्थान है।

PunjabKesari
स्की दुबई 

दुबई की गर्मी के बीच  बर्फ का लुत्फ लेना है तो स्की दुबई जरूरए जाएं।  ये पार्क 85 मीटर ऊँचा और 80 मीटर चौड़ा है। स्की दुबई शहर के रेगिस्तानी क्षेत्र के मध्य में स्थित है। जिबई के पर्यटन स्थल में स्की 22,500 वर्ग मीटर का इनडोर स्की क्षेत्र है। यह स्की दुबई इतना बड़ा है कि इसमें करीब 3 फ़ुटबाल मैदान समा जाएँ  यहां चारों तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ है। 

PunjabKesari

 

मिरेकल गार्डन


 रेगिस्तान के बीचों बीच बना ये गार्डन पूरी दुनिया में सबसे बड़े फूलों के बगीचे के लिए मशहूर है। इस गार्डन में कई तरह की आकृति के साथ फूलों को लगाया गया है। जैसे इंद्रधनुष की आकृति, पवन चक्की की आकृति और ताजमहल की आकृति।ये मिरेकल गार्डन 72,000 वर्ग मीटर के लंबे चौड़े इलाके में फैला हुआ है। जिसके करीब 18 एकड़ के दायरे में फूल लगे हुए हैं।

 

Related News