26 APRFRIDAY2024 4:23:17 PM
Nari

गर्लफ्रैंड की ये 7 क्यूट हरकतें ब्वॉयफ्रैंड को लगती हैं Adorable

  • Updated: 24 Jun, 2018 10:16 AM
गर्लफ्रैंड की ये 7 क्यूट हरकतें ब्वॉयफ्रैंड को लगती हैं Adorable

लड़कियों की स्माइल, मुस्कान और पर्सनैलिटी देखकर लड़के उनपर फिदा हो जाते हैं। अपने ब्वॉयफ्रैंड को इम्प्रैस करने के लिए लड़कियों का ग्रेसफुल लुक ही काफी है लेकिन इसके अलावा लड़के अपनी पार्टनर की क्यूट सी हरकतों पर भी अपना दिल हार जाते हैं। आज हम आपको लड़कियों की ऐसी कुछ ऐसी ही हरकतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि लड़को को अट्रैक्ट करती हैं। आपने सोचा भी नहीं होगा कि लड़को को आपकी यह स्टूपिड हरकतें पसंद आ सकती हैं। चलिए जानते हैं कि आपकी कौन-सी बातें उन्हें Adorable लगती है।
 

1. पार्टनर के साथ वीडियो गेम्स खेलना
ज्यादातर लड़कियों को वीडियो गेम्स खेलना पसंद नहीं होती। ऐसे में अगर कोई लड़की गेम्स में अपने ब्वॉयफ्रैंड का मुकाबला करती है तो वह खुद-ब-खुद अडोरेबल लगती हैं और उनकी इस अदा पर लड़के फिदा हो जाते हैं।

PunjabKesari

2. ब्वॉयफ्रैंड की शर्ट पहनना
ओवरसाइज शर्ट में आप जैसा भी फील करें लोकिन आपका पार्टनर आपको उस वक्त शरारत भरी निगाहों से देखने लगता है। आप इस अजीब हालत में कहीं बाहर नहीं जा सकतीं पर वो आपको ऐसे भी बहुत पसंद करता है।
 

3. अपने ब्वॉयफ्रैंड का Humor Level समझना
अक्सर लड़के लड़कियों को बेवकूफ और नासमझ ही समझते हैं। ऐसे में जब कोई लगती अपने पार्टनर का हास्त स्तर (Humor Level) समझती हैं तो उन्हें लगता है कि कोई उनकी टक्कर का मिल गया है।

PunjabKesari

4. अपने आप से बातें करना
अकेले बैठकर अपने आप से बात करने की आदत तो लगभग हर लड़की की होती है लेकिन क्या आप जानती है आपकी यह आदत लड़को को कितनी क्यूट लगती है।
 

5. बच्चों जैसा बिहेवियर
अपने पार्टनर के साथ बच्चों की तरह बिहेव करना या किसी चीज के लिए क्यूट तरीके से जिद्द करने की आदत भी लड़को को खूब भाती है। अपने पार्टनर में एक बच्चे को देखना और महसूस करना बहुत स्वीट होता है।

PunjabKesari

6. पार्टनर के बालों में हाथ फेरना
जब ब्वॉयफ्रैंड अपनी पार्टनर की गोद में सिर रखकर लेटा हो और गर्लफ्रैंड उसके बालों में उंगलिया फेरे तो वह चाहते हैं सब कुछ यहीं थम जाए। लड़को को अपनी गर्लफ्रैंड की यह हरकत काफी क्यूट लगती है।
 

7. आपका पागलों की तरह डांस करना
जब आप बिना परफेक्ट बनने की कोशिश किए पागलों की तरह डांस करती है तो ब्वॉयफ्रैंड आपके फैन हो जाते हैं। अकेले में आप वह सारे मूव्स ट्राई करती हैं, जिन्हें शायद आप लोगों के सामने कभी न दोहराएं लेकिन आपकी यही बात उन्हें स्वीट और क्रेजी लगती है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News