पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग) : महिलाएं किसी से कम नहीं हैं वे अपनी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहती लेकिन फिर भी महिलाओं का अकेला घूमना आज भी सुरक्षित नहीं है। वे किसी दूसरे शहर में घूमने के लिए अकेली नहीं जा सकती इसके लिए उन्हें हमेशा दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है लेकिन भारत में कुछ ऐसी जगह हैं जहां महिलाएं आजादी से अकेली घूम-फिर सकती हैं। घूमने की यह जगहें बहुत ही सुंदर,शांत और महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित हैं। आइए जानिए इन पर्यटन स्थलोें के बारे में
1.लद्दाख
यह जगह जितनी सुंदर और शांत है उतनी ही सुरक्षित भी है। अक्सर विदेशी महिलाओं का ग्रुप अकेले यहां घूमने आता है। पहाड़ों की चोटी पर बने इस शहर की सुंदरता देखने और प्रकृति का नजारा लेने के लिए लड़के यहां बाईक पर घूमने आते हैं। यहां के लोग मदद करने वाले और बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं।
2. उदयपुर
राजस्थान के इस उदयपूर शहर में घूमना भी बहुत सुरक्षित है। यहां की सुंदर झीलों और आलीशान महलों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। नए जोड़े हनीमून के लिए अक्सर इसी जगह जाते हैं। यहां के लोगों का स्वभाव भी बहुत अच्छा है। उदयपूर में महिलाएं बिना किसी डर के अकेली आ सकती हैं और यहां की सुंदर वादियोें में वे बोर भी नहीं होंगी।
3. उत्तराखंड
उत्तर भारत में स्थित उत्तराखंड बहुत ही सुंदर और शांत जगह है। यहां के लोग बहुत ही हमदर्दी वाले होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह जगह महिलाओं और लड़कियों के अकेले घूमने के लिए एक दम सेफ है। कई विदेशी महिला पर्यटक एंजॉय करने के लिए यहां आती हैं।
4. मैसूर
यहां की ऐतिहासिक इमारतों और सुंदर वादियों के कारण मैसूर शहर बहुत ही मशहूर है। नए शादीशुदा जोड़े और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए यहां आते हैं। इस जगह कई राजाओं का साम्राज्य रहा है जिनकी यादें आज भी उनके बनाए महलों में जिंदा हैं। यहां महिलाएं अकेले घूम सकती हैं क्योंकि जरूरत पड़ने पर यहां के लोग काफी मददगार साबित होते हैं।
5. सिक्किम
यह देश काफी साफ-सुथरा और सुंदर है। यहां की ऊंची पहाड़ियां और गहरी घाटियां इस देश की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। यहां महिलाएं अकेले बेखौफ होकर घूम सकती हैं। खाने-पीने की बढ़िया व्यवस्था के साथ यहां के लोग काफी हैल्पफुल स्वभाव के हैं।
6. शिमला
लोगों का सबसे पसंदीदा हिल स्टेशन शिमला भी बहुत सुरक्षित जगह है। यहां पूरा साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है इसलिए महिलाएं घूमने के लिए यहां अकेली भी जा सकती हैं।