27 APRSATURDAY2024 10:06:45 AM
Nari

प्रेगनेंसी के ऐलान के 48 घंटे बाद ही महिला ने बच्चे को दे दिया जन्म, डॉक्टर भी रह गए हैरान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Oct, 2022 01:44 PM
प्रेगनेंसी के ऐलान के 48 घंटे बाद ही महिला ने बच्चे को दे दिया जन्म, डॉक्टर भी रह गए हैरान

अपने गर्भ में शिशु को पाल कर फिर उसे जन्म देना दुनिया की तमाम खुशियां हासिल करने जैसा है। प्रेगनेंसी 9 महीने की एक खूबसूरत प्रक्रिया है, जिस दौरान महिला कई एहसासों से गुजरती है। इस लंबे इंतजार के बाद जब बच्चा गोद में आता है तो ऐसा लगता है कि दुनिया की तमाम खुशियां आपकी गोद में समा गई है। लेकिन एक मां के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ जो आमतौर पर बाकी महिलाओं के साथ होता है। 

PunjabKesari

इस महिला ने बच्चे को जन्म तो दिया लेकिन उसे 9 महीने तक पता ही नहीं चला कि उसके गर्भ में शिशु पल रहा है। इस घटना ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है। हम बात कर रहे हैं अमेरिका में रहने वाली 23 वर्षीय पेटन स्टोवर की, जिसे बच्चे के जन्म से 48 घंटे पहले पता चला कि वह मां बनने जा रही है। 

PunjabKesari
बताया जा रहा है पेटन स्टोवर को कुछ समय से काफी थकान हो रही थी, जिसके बाद वह डॉक्टर के पास गई। अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि वह गर्भवती है। उस समय पेटन का 6 महीना पूरा हो गया था। उसका सातंवा या आठवां महीना चल रहा था। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इमरजेंसी में सी-सेक्शन किया। 

PunjabKesari
 बच्चा समय से 10 सप्ताह पहले पैदा हुआ और उसका वजन चार पाउंड था। डिलवरी के बाद पता चला किपेटन प्री-एक्लेमप्सिया से पीड़ित थी, जिससे गर्भावस्था के दौरानहाई-ब्लड प्रेशर हो जाता है। वहीं स्टोवर का कहना है कि वह और उनके ब्वॉयफ्रेंड दोनों हैरान थे, उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि वो खुशी मनाए या फिर हैरान होएं। 

PunjabKesari

पेटन स्टोवरने बताया कि ''डॉक्टर ने  दो बार प्रेगनेंसी टेस्ट किया।अल्ट्रासाउंड के दौरान मैंने स्क्रीन पर जो कुछ देखा, उसको देखकर  हैरान थी ''। उन्होंने बताया कि , ''मुझे हाई-ब्लड प्रेशर था और डॉक्टरों ने मुझे बताया कि मैं कुछ ही घंटों बाद बच्चे को जन्म देने वाली हूं।''  वही  ब्वॉयफ्रेंड ट्रैविस ने कहा कि- ''हम बच्चा नहीं चाहते थे, लेकिन जब नन्हे मेहमान को गोद में उठाया तो एहसास हुआ कि ये मेरा है''।
 

Related News