03 MAYFRIDAY2024 10:44:20 AM
Nari

फैशन डिजाइनर से लेकर फिल्म प्रॉड्यूसर तक,सोनम की बहन Rhea Kapoor ने बनाई है अपनी अलग पहचान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 05 Mar, 2023 02:50 PM
फैशन डिजाइनर से लेकर फिल्म प्रॉड्यूसर तक,सोनम की बहन Rhea Kapoor ने बनाई है अपनी अलग पहचान

रिया कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन हैं। रिया आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म पांच मार्च 1987 के दिन मुंबई में हुआ था। रिया बॉलीवुड की लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। वह अक्सर किसी भी इवेंट या अवॉर्ड फंक्शन से दूर रहती हैं। 

2010 में की थी करियर की शुरुआत

रिया ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में राजश्री ओझा के साथ फिल्म आयशा से की थी। इस फिल्म में सोनम कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था और उनके साथ अभय देओल नजर आए थे। आयशा के बाद रिया ने साल 2014 में फिल्म खूबसूरत को प्रोड्यूस किया था, जिसके डायरेक्टर शशांक घोष थे। यह फिल्म ऋषिकेश मुखर्जी की रीमेक थी, जिसका नाम भी खूबसूरत था। इस फिल्म के बाद रिया ने साल 2017 में अपनी बहन सोनम कपूर के साथ क्लॉथिंग ब्रांड रेसन (Rheson) की शुरुआत की। 

PunjabKesari

वीरे दी वेडिंग को मिला था अच्छा रिस्पॉन्स

रिया ने साल 2018 में चार एक्ट्रेस को लेकर फिल्म वीरे दी वेडिंग बनाई थी। इस फिल्म में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा नजर आई थीं। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

PunjabKesari

करोड़ो की संपत्ति की हैं मालकिन

सभी जानते हैं रिया लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उसके बाद भी वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। रिया फैशन डिजाइनर हैं। वह फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिया की कुल संपत्ति पांच से छह मिलियन डॉलर के करीब है। रिया ने एक्टिंग की जगह फिल्म निर्माण और फैशन डिजाइनिंग को अपना करियर चुना, जिसके माध्यम से वह आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

PunjabKesari

रिया रखती हैं महंगी गाड़ियों का शौक

रिया की कुल संपत्ति उनके कपड़ों के ब्रांड पर निर्भर करती है, जिसे वह अपनी बहन सोनम के साथ मिलकर चलाती हैं। रिया महंगी गाड़ियों की भी काफी शौकीन हैं,  उनके पास मर्सिडीज बेंज एस400, मर्सिडीज मेबैक एस 500 जैसी गाड़ियां हैं। रिया ने साल 2021 में 14 अगस्त को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड करण बूलानी से की थी। करण बूलानी फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। 

Related News