29 SEPSUNDAY2024 4:09:13 AM
Nari

OMG! शापित है ये कुर्सी, 'Death Chair' का खोफनाक रहस्य उड़ा देगा आपके होश!

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 26 Jun, 2024 04:06 PM
OMG! शापित है ये कुर्सी, 'Death Chair' का खोफनाक रहस्य उड़ा देगा आपके होश!

नारी डेस्क: आप रोजाना बहुत सी कुर्सियों को देखते होंगे, आप सोच रहे होंगे आखिर इस में नया क्या है? दरअसल, आज हम आपको एक कुर्सी की कहानी सुनाने जा रहे हैं जो आपके और हमारे घर में पड़ी चेयर्स से बहुत अलग है। ये एक ऐसी अनोखी कुर्सी है जिसपर कोई भी बैठना नहीं चाहता। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिलेडेल्फिया के एक म्यूजियम में रखी कुर्सी की, जो की शापित मानी जाती है। इसकी वजह से कई लोगो अपनी जान भी गवा चुके हैं। इस रहस्यमयी चेयर के ऐसे कई किस्से हैं, जिन्हें जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। चलिए जानते हैं उन के बारे में -

PunjabKesari

कुर्सी के मालिक ने ही दिया था श्राप 

ये कुर्सी थॉमस बस्बी नामक एक शख्स की थी। कहा जाता है कि उसकी इस पसंदीदा चेयर पर एक बार उसके ससुर बैठ गए थे। इससे थॉमस काफी गुस्सा हो गया और उसने उनका मर्डर कर दिया। इस मर्डर के कारण थॉमस बस्बी को फांसी के तख्ते पर लटका दिया गया था। हालांकि मरने से ठीक पहले थॉमस ने ये श्राप देते हुए कहा कि जो कोई भी इस कुर्सी पर बैठने की हिमाकत करेगा उसकी मौत हो जाएगी। गौरतलब बात है कि थॉमस की मृत्यु के बाद भी कई लोगों ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया और उस कुर्सी पर बैठना चाहा। हालांकि चेयर पर बैठने के बाद कुछ ही दिनों में उनकी मृत्यु हो गई।

PunjabKesari

4 लोगों की जा चुकी है जान 

कुछ समय बाद जब कुर्सी पर बैठने वाले 4 और लोगों की मृत्यु हुई, तो कई लोगों को इस बात का एहसास हुआ कि ये कुर्सी शापित हो चुकी है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय कुछ सैनिक इस चेयर पर बैठे थे। युद्ध के दौरान इन सभी सैनिकों में से एक भी जिंदा नहीं बचा सका। कहा तो ये भी जाता है कि आज भी थॉमस बस्बी की आत्मा इस कुर्सी में है। उसके बाद से इस चेयर को लोगों की पहुंच से दूर कर दिया गया। इसे अब एक म्यूजियम में रखा गया है। इस कुर्सी को डेथ चेयर के नाम से भी जाना जता है। इसे लेकर लोगों के भीतर डर इतना ज्यादा है कि वे इसे म्यूजियम में भी देखने से डरते हैं।

Related News