25 APRTHURSDAY2024 6:13:56 AM
Nari

पार्टनर के लिए लक्की होती हैं 'J' नाम की लड़कियां, जानिए इनकी 10 और खूबियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Aug, 2020 01:06 PM
पार्टनर के लिए लक्की होती हैं 'J' नाम की लड़कियां, जानिए इनकी 10 और खूबियां

किसी के नाम का पहला अक्षर उसकी जिंदगी से जुड़ी बहुत सी बातों को बता सकता है। यह व्यक्ति के नाम की पहचान करवाने के साथ उसमें पाएं जाने वाले गुण व अवगुण को भी बताने का काम करता है। ऐसे में व्यक्ति की पसंद- नापसंद आदि के बारे में कुछ हद तक पता लगाया जा सकता है। ऐसे में बात आज हम अंग्रेंजी के 'J' अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियों की करें तो ये दिखने में ही नहीं बल्कि दिल की भी बड़ी खूबसूरत होती है। जिन के साथ भी मिलती है। पूरे दिल व ईमानदारी के साथ रिश्ता निभाती है। मगर स्वभाव की थोड़ी नखरीली होने से इन्हें अपने मुताबिक ही जिंदगी जीना पसंद होता है। तो चलिए जानते हैं इनमें पाई जाने वाली अन्य खूबियों के बारे में...

मेहनती

जिन लड़कियों का नाम अंग्रेजी के 'J' अक्षर से शुरू होता है। वे अपने काम के प्रति पूरी ईमानदार होती है। इन्हें जिस चीज को पाने की चाह होती है। ये लड़कियां अपनी मेहनत व लगन से उसे हासिक करते ही मानती है। 

दिल की साफ 

इस नाम की लड़कियों दिखने में बेहद खूबसूरत होने के साथ एक सुंदर दिल भी रखती है। ये जिसके साथ भी दोस्ती या रिश्ते में जुड़ती है। पूरी ईमानदारी के साथ उस रिश्ते को निभाती है। अपने दोस्तो, पार्टनर व परिवार के सदस्यों के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाती है। ऐसे में लोग इनके इस नेचर सभी इन्हें बेहद पसंद करते हैं। 

nari,PunjabKesari

खूबसूरत 

दिखने में ये लड़कियां बेहद ही खूबसूरत व आकर्षित होती है। ऐसे में लोग इनके प्रति जल्दी ही आकर्षित होने लगते हैं। 

लव मैरिज में रखती है विश्वास

ये लड़कियां किसी के साथ भी रिश्ते में पड़ने से पहले पार्टनर को अच्छे से जानने पर विश्वास रखती है। ऐसे में ये अपने लिए एक ऐसे पार्टनर की तलाश में रहती है, जिनसे शादी करने से पहले ये उन्हें अच्छे से समझ सके। ऐसे में इस अक्षर की लड़कियां ज्यादातर प्रेम विवाह करती है। 

पार्टनर के लिए लक्की

जैसे कि पहले ही बताया गया ये लड़कियां धन, शोहरत व नाम खूब कमाती है। ऐसे में इनसे शादी करने वाले व्यक्ति को भी इनकी सभी चीजें मिलती है। ऐसे में इनका पार्टनर खुद को भाग्यशाली समझ सकते हैं। 

nari,PunjabKesari

खुशी से जीती है हर पल

इन्हें किसी चीज को लेकर ज्यादा सोचना या चिंता करनी बिल्कुल भी पसंद नहीं आता हैं। इन्हें अपने हिसाब व खुश दिल से हर चीज और परिस्थिति को संभालना सही लगता है। 

जीवन में खूब कमाती है नाम

अपने मेहनती, खुशनुमा गुण से ये हर काम को खुशी व लगन से करती है। ऐसे में ये अपने करियर में खूब नाम कमाती है। इसके पास पैसा, रूतबा, प्यार हर चीज होती है। ऐसे में इनसे शादी करने वाला खुद को लक्की कह सकता है। 

प्यार को रखती है सबसे आगे

इस अक्षर की लड़कियां प्यार को सबसे आगे रखती है। ऐसे में इनके लिए इनके दोस्त, घर-परिवार बहुत मायने रखते हैं। 

nari,PunjabKesari

स्वास्थ्य होता है कमजोर 

वैसे तो ये लड़कियां बहुत ही आत्मविश्वास, खुशमिजाज और प्यार भरे स्वभाव की होती है। मगर बात इनकी सेहत की करें तो ये स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी कमजोर होती है। ऐसे में इन्हें सेहत से जुड़ी छोटी- मोटी बीमारियां लगी रहती है। 

पैसों की कमी नहीं होती

जीवन में अपनी मेहनत से ये अच्छा नाम कमाने के साथ पैसों को जोड़ने में भी सक्षम होती है। ऐसे में इन लड़कियों को पैसों की कोई कमी  नहीं होती है। 

समझदारी से लेती है फैसले

ये लड़कियां प्यारी होने के साथ-साथ दिमाग से भी तेज होती है। इनके इस गुण के चलते कोई भी व्यक्ति इन्हें किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। ये किसी भी सिचुएशन में हर चीज को ध्यान में रखते हुए शांत मन से फैसला लेना सही समझती है। 
 

Related News