26 APRFRIDAY2024 2:39:33 AM
Nari

Birthday Special : कुछ ऐसी है Helen की लव स्टोरी, 4 बच्चों के पिता सलीम खान की बन गई दूसरी बीवी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 21 Nov, 2022 02:43 PM
Birthday Special : कुछ ऐसी है Helen की लव स्टोरी, 4 बच्चों के पिता सलीम खान की बन गई दूसरी बीवी

50 और 60 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज करने वाली मशूहर एक्ट्रेस और कैबरे क्वीन हेलन आज अपना 84 वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने डांस और खूबसूरती के जरिए ना सिर्फ वो लोगों के दिलों पर छाई रहीं, बल्कि जाने माने राइटर सलीम खान को भी अपना दीवाना बना लिया । वो भी इस कदर कि शादीशुदा होते हुए भी सलीम ने हेलन से शादी कर ली। आईए आज आपको बताते हैं सलीम-हेलेन की लव स्टोरी।

PunjabKesari

सलीम ने दिलाया था हेलेन को काम

हेलेन कि मुलाकात जब सलीम खान से हुई, उस वक्त वो इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थीं। उनके पास काम नहीं था। तब सलीम ने हेलेन की मदद की। जिसके बाद हेलेन को डॉन, दोस्ताना और शोले जैसी फिल्मों में काम मिला। इस दौरान हेलेन और सलीम के करीबी बढ़ने लगी। वहीं सलीम कि इस समय ना केवल सुशीला चरक से शादी हो चुकी थी बल्कि उनके चार बच्चे अलविरा, अरबाज, सलमान और सोहेल भी थे। लेकिन सलीम और हेलेन एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए थे और उन्होनें शादी करने का फैसला कर लिया। हेलेन ने साल 1981 में सलीम खान से शादी कर ली। पति की दूसरी शादी ने सुशीला को परेशान कर दिया। उनके बच्चे भी अपने पिता के इस फैसले से नाखुश थे और हेलेन को पसंद नहीं करते थे।

PunjabKesari

सुशीला संग रिश्ता हुआ बेहतर

सुशीला के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था और इसी कारण वो अपने चारों बच्चों के साथ उसी घर में रहती रहीं और शादी के बाद हेलेन भी उनके साथ रहने लगीं। धीरे- धीरे सुशीला और हेलेन एक दूसरे को पसंद करने लगीं और उनका रिश्ता बेहतर हो गया। उनके बच्चे भी हेलेन को पसंद करने लगे।

PunjabKesari

लेकिन शादी के बाद हेलन और सलीम की कोई संतान नहीं हुई इसलिए उन्होंने अर्पिता खान को गोद लिया। अर्पिता खान परिवार की जान बन गईं। तीनों भाई उन्हें जान से भी ज्यादा प्यार करते हैं। खासकर सलमान खान से अर्पिता की बॉन्डिंग बेहद खास है। अब सब एक खुशहाल परिवार की तरह एक साथ रहते हैं। 

Related News