29 APRMONDAY2024 7:36:16 PM
Nari

Kanchan chaudhary: 13 खूंखार डकैतों को घुटने पर लाने वाली देश की पहली महिला DGP की कहानी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 16 Oct, 2022 12:52 PM
Kanchan chaudhary: 13 खूंखार डकैतों को घुटने पर लाने वाली देश की पहली महिला DGP की कहानी

कंचन चौधरी भट्टाचार्य, यह वो नाम है जिनके खाते में बेहतरीन उपबल्धियों की कोई कमी नहीं है। सबसे बड़ी उपलब्धि तो यह है कि वो देश की पहली महिला डीजीपी बनीं थीं। उन्होंने ना सिर्फ अपराधियों के मन में पुलिस के लिए खौफ पैदा किया बल्कि पुलिस सेवा में रहते हुए कई सराहनीय काम भी किये।

कौन है कंचन चौधरी?

कंचन चौधरी मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के एक मिडिल क्लास परिवार से थी। उन्होंनें अपनी ज्यादातर पढ़ाई अमृतसर से की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से इंग्लिश में एमए किया।

कहा जाता है कि 3 फरवरी, 1967 को कंचन चौधरी भट्टाचार्य के पिता मदन मोहन चौधरी को पुलिस ने प्रॉपर्टी के मामले में पकड़ लिया था, जबकि उनपर कोई एफआईआरपर नहीं हुई थी और उनपर बहुत जुल्म ढाए गए। बस फिर क्या था, कंचन ने कसम खा ली कि वो IPS बनेगी ताकि निर्दोष लोगों को पीटने से बचा सके। आपको बता दें की इनके जीवन से प्रेरणा लेकर दूरदर्शन पर एक सीरियल ‘उड़ान’ भी प्रसारित हो चुका है।

PunjabKesari


13 खूंखार डकैतों ने टेके घुटने 

अपनी दिलेरी और बहादुरी के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली कंचन चौधरी ने 13 खूंखार डकैतों को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था। अपने करीब 33 साल के करियर में उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी सईद मोदी और रिलायंस-बांबे डाइंग जैसे कई संवेदनशील केस हैंडल किए। 1975 से 1978 तक कंचन चौधरी भट्टाचार्य लखनऊ की एसपी व एसएसपी भी रहीं। बरेली में डीआईजी रही और सीबीआई में बड़े पदों पर काम किया। 15 जून, 2004 को कंचन ने उत्तराखंड की पहली महिला डीजीपी बन एक नया इतिहास लिखा था। 

PunjabKesari

राजनीति में भी दिखाया कमाल

पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद कंचन चौधरी ने राजनीति में भी कदम रखा और आम आदमी पार्टी का हिस्सा रहीं। वहीं साल 2019 में 26 अगस्त को कंचन चौधरी का 72 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। 

Related News