07 JULSUNDAY2024 4:42:17 AM
Nari

60 की उम्र में भी दिखना हे जवां, तो स्टाइलिश और गॉर्जियस नीना गुप्ता से लें इंस्पिरेशन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Jul, 2024 04:46 PM
60 की उम्र में भी दिखना हे जवां, तो स्टाइलिश और गॉर्जियस नीना गुप्ता से लें इंस्पिरेशन

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। उम्र चाहे कुछ भी हो लेकिन उनका ग्लो आज भी उन्हें बूढ़ा नहीं होने देता। सिर्फ खूबसूरती ही नहीं वह फैशन सेंस के मामले में भी बहुत आगे हैं। 60 प्लस होने के बावजूद वह नई हीरोइनों को स्टाइल में पछाड़ती नजर आती हैं। अगर आप भी स्टाइलिश और गॉर्जियस दिखना चाहती हैं तो नीना गुप्ता के कलेक्शन पर नजर डाल सकती हैं। 

PunjabKesari
गाउन में क्लासी लुक

इस  वाइट और येलो कलर के गाउन में नीना गुप्ता इतनी ज्यादा खूबसूरत दिख रही थीं कि उन्हें देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि वह नानी बनने जा रही हैं। हॉल्टर नेक वाले इस ऑफ शोल्डर गाउन में काफी क्लासी लग रही थी। 

PunjabKesari

फ्लोरल साड़ी में ग्लैमरस लुक

इस फ्लोरल साड़ी में नीना गुप्ता की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इसके साथ हॉल्टर नेक वाला ब्लाउज इसे ग्लैमरस लुक दे रहा है। इस  सिम्पल और सोबर लुक में भी वह प्यारी लग रही थी।

PunjabKesari

लहंगे में लगी जवां

कौन कहता है कि एक उम्र कं बा महिलाएं लहंगा नहीं पहन सकती। अब इस रॉ मैंगो ब्रांड के इस ग्रीन एंड यलो लहंगे में वह कुंवारी लड़कियाें को भी पिछे छोड़ रही थी। चूड़ियां,  बिंदी और खुले बालों में उनकी उम्र काफी कम लग रही है। 

PunjabKesari

 लाल रंग के सूट में जची

 लाल रंग के सूट में नीना एकदम नई नवेली दुल्हन की तरह सजी थी। उन्होंने इस पलाजो कुर्ता सेट को वेवी कर्ली बालों के साथ पूरा किया था। 

PunjabKesari

ऑफ शोल्डर ड्रेस में लगी स्टाइलिश

नीना ऑफ शोल्डर नियॉन कलर की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक में नजर आईं थी। आप भी  लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, खूबसूरत चोकर के साथ अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकती हैं। 

PunjabKesari
स्कर्ट लुक 

अगर आप किसी पार्टी में कूल और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो ये आउटफिट कैरी कर सकती हैं। ब्लैक स्कर्ट के साथ मैचिंग शार्ट कुर्ता पहनकर आप वाहवाही लूट सकती हैं। इस लुक को प्रिटेंड जैकेट के साथ कंप्लीट कर सकती हैं। 


 

Related News