28 APRSUNDAY2024 9:20:55 PM
Nari

शेखर कपूर के ट्वीट पर यूजर्स ने पूछे सवाल, कहा-इंडस्ट्री के किन लोगों से परेशान थे सुशांत

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 17 Jun, 2020 11:35 AM
शेखर कपूर के ट्वीट पर यूजर्स ने पूछे सवाल, कहा-इंडस्ट्री के किन लोगों से परेशान थे सुशांत

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए दुख व्यक्त कर रहे है। हाल में ही निर्देशक शेखर कपूर ने खुलासा किया है कि उन्हें पता है कि किन लोगों की वजह से सुशांत इतने परेशान थे कि वह डिप्रेशन का शिकार हो गए। 

सुशांत को याद कर शेखर कपूर ने किया ट्वीट

सुशांत को याद करते हुए शेखर कपूर ने ट्वीट किया था कि ,मुझे पता है तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मुझे पता है जिन लोगों ने तुम्हें नीचा दिखाया। तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोए भी थे। काश मैं पिछले छह महीने तुम्हारे साथ होता। काश तुम मुझ तक पहुंचते। जो भी हुआ वो उनके कर्म थे, तुम्हारे नहीं।
 

इंडस्ट्री के किन लोगों से परेशान थे सुशांतःयूजर्स

शेखर कपूर के इस ट्वीट के बाद सुशांत के फैंस उन्हें लगातार ट्वीट कर रहे है। एक यूजर ने उनसे पूछा, 'सर अगर आपको सच्चाई पता है तो उसे बता दीजिए। कई दूसरे लोगों की जान बच जाएगी। कई लोगों ने शेखर से उन लोगों का नाम बताने को कहा।
 

यूजर्स के लगातार ट्वीट्स आने के बाद शेखर ने दोबारा ट्वीट किया और यूजर्स को जवाब देते हुए लिखा, 'कुछ लोगों का नाम लेने का कोई फायदा नहीं है। वो खुद एक उत्पाद की तरह हैं और 'सिस्टम' के शिकार हैं। अगर आप वाकई परवाह करते हैं, अगर आप वाकई गुस्से में हैं तो उस सिस्टम को सही करने की कोशिश करें। कोई अकेला नहीं बल्कि यहां सभी को जुटना होगा।

इसके अलावा शेखर कपूर ने बताया कि सुशांत उनके साथ फिल्म 'पानी' करने वाले थे।  एक्टर ने फिल्म के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी थीं हालांकि किसी वजह से फिल्म नहीं बन पाई। फिल्म को लेकर दोनों घंटों बातें किया करते थे। फिल्म जब नहीं बन पाई तो सुशांत फोन पर ही कई बार रो पड़े।
PunjabKesari

बता दें कि बीते रविवार को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर जान दे दी। 34 वर्षीय सुशांत पिछले काफी समय से डिप्रेशन का शिकार थे। 
 

Related News