01 FEBSUNDAY2026 11:59:01 PM
Nari

कंगना पर फूटा रेणुका शहाणे का गुस्सा, बोलीं- अपनी बातों से सुशांत केस को भटका दिया

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 22 Sep, 2020 01:24 PM
कंगना पर फूटा रेणुका शहाणे का गुस्सा, बोलीं- अपनी बातों से सुशांत केस को भटका दिया

बात चाहे सुशांत सिंह राजपूत केस की हो या फिर शिवसेना की कंगना अपना पक्ष रखने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। वह लगातार एक्टर के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। कंगना की बेबाकी के लिए एक तरफ जहां लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ स्टार्स को उनका यह बेबाक अंदाज पसंद नहीं आ रहा है। और अब इसमें नाम शामिल हो गया है एक्ट्रेस रेणुका शहाणे का। 

दरअसल हाल ही में रेणुका शहाणे ने कंगना की कुछ बातों पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस पर अपना गुस्सा निकाला है। रेणुका शहाणे ने कंगना के मुंबई को पीओके कहने वाले बयान पर, उर्मिला मातोंडकर को बोलने पर उन्हें खरी खोटी सुनाई है।

PunjabKesari

कंगना ने सुशांत केस भटका दिया 

 रेणुका शहाणे ने हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बातचीत करते हुए कहा,' कंगना रनौत ने सुशांत केस को भटका दिया है। यहां अब जो चल रहा है उसका तो सुशांत केस के साथ कोई भी संबंध नहीं है। सुशांत का केस तो तभी  ही भटक गया था जब कंगना ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा था।’

कंगना ने शालीनता की सारी हदें पार कर दी 

PunjabKesari

रेणुका का गुस्सा यहीं ठंडा नहीं हुआ बल्कि आगे रेणुका ने कहा,' कंगना ने उर्मिला को सॉफ्ट पोर्न एक्टर कहा। उन्होंने शालीनता की सारी हदें पार कर दी हैं। इस तरह की बातों को वह अभिव्यक्ति की आजादी कहती हैं।’

लगातार हो रही जांच 

आपको बता दें कि सुशांत केस में लगातार जांच की जा रही है।  सीबीआई और ईडी के अलावा सुशांत केस में NCB भी सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। हाल ही में इस केस में दीपिका का नाम भी सामने आया था जिसके बाद अब एनसीबी जल्द एक्ट्रेस को समन भेज सकती हैं। 

Related News