02 MAYTHURSDAY2024 3:14:23 PM
Nari

आंखों के लिए वरदान हैं ये सूपरफूड्स, रोज खाने से तेज होगी Eyesight

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Jan, 2024 05:17 PM
आंखों के लिए वरदान हैं ये सूपरफूड्स, रोज खाने से तेज होगी Eyesight

बिजी लाइफस्टाइल के चलते आजकल लोग ज्यादातर समय टीवी, लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर बिता रहे हैं। इन सब चीजों पर ज्यादा समय बिताने के कारण आंखों पर गलत असर हो रहा है। इसके अलावा फास्टफूड्स, सैचुरेटेड फैट, डिब्बाबंद जैसी चीजें भी आंखों की रोशनी कमजोर कर रही हैं। इन सब आदतों के चलते छोटी उम्र में ही बच्चों से लेकर बड़ों को चश्मा लग जाता है। हालांकि आप अपनी खान-पान की आदतों में कुछ बदलाव करके आंखों पर लगे चश्मे से छुटकारा पा सकते हैं। आज आपको कुछ ऐसे सूपरफूड्स बताते हैं जो आपकी आंखों की रोशनी तेज करेंगे। आइए जानते हैं...

हरी पत्तेदार सब्जियां

इन सब्जियों में ल्यूटिन और जेक्सांथिन मौजूद होते हैं। यह दोनों पोषक तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में हरी पत्तेदार सब्जियों के तौर पर आप पालक, मेथी, बथुआ और सरसों के साग को सर्दियों के इस मौसम में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

गाजर 

इस मौसम में गाजर भी खूब आती है। गाजर का सेवन करके आप आंखों को रोशनी बढ़ा सकते हैं। यह विटामिन-ए का बहुत अच्छा स्त्रोत मानी जाती है। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से आप अपनी  आंखों पर लगा चश्मा उतार सकते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड 

मछली ओमेगा -3 फैटी एसिड का अच्छा स्त्रोत मानी जाती है। ऐसे में यदि आप नॉन वेज खा लेते हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल करके आंखों को हेल्दी बना सकते हैं।  

PunjabKesari

खट्टे फल 

नींबू, संतरे, मौसमी, आंवला, पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह होते हैं। इनका सेवन करने से आंखों से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है। 

बादाम 

इसमें विटामिन-ई काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए यह बहुत ही लाभकारी माने जाते हैं। इसका सेवन करने से मैक्यूलर डिजनरेशन (रेटिना संबंधी बीमारी) का खतरा भी कम होता है। 

PunjabKesari

मछली 

यह भी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। यदि आप नॉन वेजिटेरियन चीजें खा लेते हैं तो टूना, सैल्मन, छोटी समुद्र मछली, ट्राउट, सॉर्डिन और हिलसा को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

जामुन 

यह विटामिन-सी का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह मौसमी फल स्वाद में भी कापी अच्छा होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी आंखे कमजोर न हो तो आप जामुन को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

PunjabKesari
 

Related News