19 APRFRIDAY2024 6:19:59 PM
Nari

गर्मियों में बच्चों का मूड फ्रेश करने के लिए परफेक्ट है Strawberry milkshake

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 08 Jun, 2023 10:17 AM
गर्मियों में बच्चों का मूड फ्रेश करने के लिए परफेक्ट है Strawberry milkshake

स्ट्रॉबेरी का खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है। हालांकि कई बार स्ट्रॉबेरी थोड़ी खट्टी आती हैं। ऐसे में जिन लोगों को खट्टा खाना ज्यादा पसंद नहीं होता वो स्ट्रॉबेरी का स्वाद नहीं ले पाते हैं। कई बार बच्चों को भी स्टॉबेरी खाना पसंद नहीं होता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप दूसरे तरीके से इसे खा सकते हैं। आप नाश्ते में स्टॉबेरी शेक बनाकर पी सकते हैं। तो चलिए इसे बनाने की रेसिपी जानते है।

सामग्री

स्ट्रॉबेरी - 6
ठंडा दूध - गिलास
वनिला आइसक्रीम - 1 कटोरी

PunjabKesari

बनाने की विधि

1 सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को धोकर अच्छे से काट लें।
2 इसके बाद ब्लेंडर जार में दूध, स्ट्रॉबेरी और चीनी डालकर अच्छे से फेंट लें।
3 कुछ ही मिनटों में तैयार है स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक।
4 फिर इसे गिलास में डालकर ऊपर से आइसक्रीम डालकर ठंडा- ठंडा सर्व करें।

PunjabKesari

 


 

Related News