16 APRTUESDAY2024 8:01:26 PM
Nari

सोनम ने फैलाया व्हाइट कलर और क्लासी फैशन का जादू!

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 23 Jan, 2020 01:07 PM
सोनम ने फैलाया व्हाइट कलर और क्लासी फैशन का जादू!

आजकल विंटेज लुक का क्रेज बॉलीवुड दीवाज में कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। तभी तो हर कोई इसी लुक में नजर आ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर अहूजा किसी से पीछे रहे, ऐसा बिलकुल भी नहीं हो सकता। दरअसल, वो अपने फैशन सेंस से सबको चौंका देती है। उनका लुक किसी को भी स्टाइल की असली परिभाषा सिखाने पर मजबूर कर देता है। हाल ही में उन्होंने अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। यह स्टाइल किसी और के द्वारा नहीं बल्कि  उनकी बहन रिहा कपूर ने किया है।  

PunjabKesari

सोनम ने व्हाइट लॉन्ग ड्रेस वियर की है। उन्होंने बेल्ट की जगह रोप यानी रस्सी बांधी हुई है। वहीं अगर उनकी ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने गोल्ड चैन से अपने लुक पर चार चांद लगाए है। 

PunjabKesari

ओवरसाइज्ड शैंडलर इयररिंग्स के साथ अपने लुक को क्लासी और स्टाइलिश दोनों रखा है। 

उन्होंने एक कश्मीरी शॉल भी लिया है जो काफी ज्यादा रॉयल लग रहा है। 

Related News