26 APRFRIDAY2024 10:51:57 AM
Nari

45 मिनट की इस एक्सरसाइज से खुद को फिट रखती है सोनम, जानिए इसके फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Jul, 2018 05:36 PM
45 मिनट की इस एक्सरसाइज से खुद को फिट रखती है सोनम, जानिए इसके फायदे

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपनी सुंदरता और फिटनेस को लेकर बहुत ही सक्रिय रहती हैं। फिट रहने के लिए सोनम अच्छी डाइट लेने के साथ-साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज करती है। सोनम की फिटनेस के पीछे उनकी ट्रेनर राधिका का बहुत बड़ा रोल है। हाल ही में सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो अपलोड किया है, जिसमें राधिका सोनम को पिलेट्स एक्सरसाइज की ट्रेनिंग दे रही हैं।

PunjabKesari

एक इंटरव्यू में राधिका बता चुकी हैं कि सोनम अपनी ट्रेनिंग कुछ इफेक्टिव पिलेट्स और कार्डियो एक्सरसाइज से शुरू करती है। सोनम रोजाना सुबह 45 मिनट पिलेट्स और शाम को 1 घंटा कार्डियो एक्सरसाइज करती है। अपने रूटीन को लेकर सोनम बहुत ही स्टिक है। वह किसी भी हाल में अपनी एक्सरसाइज मिस नहीं करती, जिसके कारण ही वह इतनी फिट है।

 

A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on

क्या है पिलेट्स एक्सरसाइज
वर्कआउट इक्युपमेंट की मदद से की जाने वाली पिलेट्स एक बॉडी बिल्डिंग एक्सरसाइज है। मगर आपको बता दें कि इसे बिना किसी उपकरण के भी किया जा सकता है। यह पेट की मांसपेशियों और सांस लेने की प्रक्रिया को स्‍ट्रांग बनाती है। पिलेट्स एक्सरसाइज के कई तरीके होते हैं, जिसमें से कोई भी एक आप अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, इस एक्सरसाइज का पूरा फायदा लेने के लिए इसे कम से कम 45-90 मिनट तक करना चाहिए।

PunjabKesari

पिलेट्स करने के फायदे
1. नियमित रूप से यह एक्सरसाइज करने पर आपको पीठ दर्द और मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा यह एक्सरसाइज करने से पेट, कूल्हों, नितंबों और पीठ के निचले हिस्से स्ट्रांग होते हैं।
 

2. 45 मिनट की रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से आपका दिमाग स्वस्थ रहता है। इसके अलावा नियमित रूप से यह एक्सरसाइज करने पर तनाव, टेंशन और स्ट्रेस जैसी प्रॉब्लम भी दूर होती है।
 

3. पिलेट्स दिमाग को तेज करने के साथ-साथ अल्जाइमर का खतरा भी काफी हद तक कम करता है। इसके अलावा इस एक्सरसाइज को करने से आपकी रचनात्मक शक्ति का भी विकास होता है।
 

4. इस एक्सरसाइज को करने से आपके शरीर में एंडोर्फिन नामक तत्व रिलीज होता है, जोकि आपके मूड को ठीक रखने का काम करता है। इसके अलावा इससे दिनभर आपके शरीर में एनर्जी भी भरी रहती है।
 

5. वजन कम करने के लिए भी यह एक्सरसाइज बिल्कुल परफेक्ट हैं। 45-90 मिनट की जाने वाली यह एक्सरसाइज न सिर्फ आपको फिट रखती है बल्कि यह वजन घटाने में भी मददगार होती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News