26 APRFRIDAY2024 5:06:27 PM
Nari

पति के साथ सोनम ने किया किसानों को सपोर्ट, कहा- उनकी समस्याओं के बारे में सुनें

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 07 Dec, 2020 02:05 PM
पति के साथ सोनम ने किया किसानों को सपोर्ट, कहा- उनकी समस्याओं के बारे में सुनें

किसान लगातार अपनी मांगों और हक के लिए सरकार के सामने डटकर खड़े हुए हैं। वहीं बाॅलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के स्टार्स भी किसानों को लिए आगे आ रहे हैं और वह भी सरकार से यही अपील कर रहे हैं कि उनकी मांगों को मान लिया जाए। हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा ने किसानों का समर्थन किया। वहीं अब सोनम कपूर और उनके पति अनंद आहूजा ने किसानों के इस प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया है।

PunjabKesari

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में मशहूर अमेरिकन लाॅयर और थिंकर डैनिएल वेबस्टर की एक लाइन लिखी है। सोनम ने लिखा, 'जब जुताई शुरू होती है, तभी अन्य काम चलते हैं। इसलिए किसान मानव सभ्यता के संस्थापक हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

 

वहीं सोनम के पति आनंद आहूजा ने भी किसान आंदोलन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'किसानों को सीधे मार्केट में अपनी फसल बेचने (बिचौलियों के माध्यम से नहीं) के पीछे का विचार समझ में आता है। लेकिन व्यवस्था में सुधार लाने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं के बारे में भी सुना जाना चाहिए। क्या कोई ऐसा तंत्र है जो न्यूनतम मूल्य सुरक्षा प्रदान कर सकता है? हम प्राइवेट कंपनियों द्वारा किसानों के शोषण को कैसे रोकें? वे कौन से चेक और बैलेंस हैं जो भ्रष्टाचार को सिस्टम खत्म करने और किसानों की आजीविका को खतरे में डालने से रोकते हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

 

वहीं अगर बात करें सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आईं थीं। हालांकि सोनम की यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Related News