02 MAYTHURSDAY2024 12:20:32 AM
Nari

फिनलैंड में बर्फ से खेलती दिखी सोनाक्षी सिन्हा, विंटर फैशन के भी दिए गोल्स

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Jan, 2023 12:04 PM
फिनलैंड में बर्फ से खेलती दिखी सोनाक्षी सिन्हा, विंटर फैशन के भी दिए गोल्स

बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा के बेबाक अंदाज से हर कोई वाकिफ है। वह अपनी जिंदगी को खुलकर इन्जॉय करती हैं, जाे उनकी तस्वीरों में देख सकते हैं। इन दिनों वह बेहद ही खूबसूरत देश में छुट्टियां मना रही है।
PunjabKesari

दरअसल एक्ट्रेस ने फिनलैंड में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है।  इस दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनका लुक बेहद पसंद किया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 
एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर अपने पोस्ट में लिखा- "विंटर वंडरलैंड? नहीं… यह @apukkaresort है! आरामदायक केबिन, ढेर सारी बर्फ, बारहसिंगों का प्यार, प्यारे घोड़े, तंबू जो आपको गर्म रखते हैं और बेहतरीन कॉफी...वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती।"

PunjabKesari

इन तस्वीरों में सोनाक्षी के विंटर लुक ने सभी का ध्यान अपने और खींच लिया। ब्लैक टर्टल नेकलाइन के स्वेटर के साथ वाइट लॉन्ग ट्रेंच कोट पहन काफी जच रही हैं। नी-लेंथ बूट्स उनके  विंटर लुक पर चार चांद लगा रहे हैं। 

PunjabKesari
बर्फ का लुत्फ उठा रही एक्ट्रेस का दूसरा लुक भी काफी शानदार है। येलो स्वेटर, लॉन्ग माइनस डिग्री जैकेट, गले में सफेद मफलर के साथ ब्लैक पैंट्स और लॉन्ग बूट्स में सोनाक्षी फैशन गोल्स देती दिखाई दे रही है।  लोगाें को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। 
 

Related News