02 FEBMONDAY2026 12:38:37 AM
Nari

सोनाक्षी को नहीं मिला फिल्मफेयर तो निकाला यह रास्ता, बोलीं- मैं नहीं पहुंच पाई पर...

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 28 Mar, 2021 04:57 PM
सोनाक्षी को नहीं मिला फिल्मफेयर तो निकाला यह रास्ता, बोलीं- मैं नहीं पहुंच पाई पर...

हाल ही में बॉलीवुड के सबसे चर्चित अवॉर्ड्स फिल्मफेयर की घोषणा की गई। इस बार तापसी पन्नू बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब ले गईं। वहीं इरफान खान को अंग्रेजी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला लेकिन शायद अवॉर्ड न मिलने पर सोनाक्षी थोड़ी मायूस जरूर हो गईं हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फिल्मफेयर के अवॉर्ड के लिए ऐसा जुगाड़ लगाती नजर आ रही है जिसे फैंस भी पसंद कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की वीडियो

PunjabKesari

सोनाक्षी ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें वह फिल्मफेयर अवॉर्ड का स्केच बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के पीछे किशोर कुमार का गाना ‘मेरे सपनों की रानी' लगा हुआ है। अवॉर्ड का स्केच पूरा होने के बाद सोनाक्षी उसे किस भी करती हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा , 'फिल्मफेयर तक तो नहीं पहुंच पाई, लेकिन फिल्मफेयर मुझ तक पहुंच गया।'

फैंस कर रहे रिएक्ट

बता दें कि सोनाक्षी कि इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं और एक्ट्रेस को सपोर्ट दे रहे हैं कि वह चिंता मत करें। ये देखिए सोनाक्षी का वो वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सोनाक्षी अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं बात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की करें तो फैंस को इसका बेसब्री से इतंजार था।

PunjabKesari

Related News