26 APRFRIDAY2024 6:16:37 AM
Nari

फीकी पड़ी मेहंदी को रिमूव करने के बेस्ट तरीके

  • Updated: 02 Mar, 2017 07:41 PM
फीकी पड़ी मेहंदी को रिमूव करने के बेस्ट तरीके

मेहँदी हटाने के उपाय :  भारत में मेहंदी का इस्तेमाल तो सदियो से किया जा रहा है। कोई भी त्यौहार क्यों ना हो, लेकिन महिलाएं मेहंदी को लगाना नहीं भूलती। मेहंदी जितनी ज़्यादा रचती है, इसे लगाने वाले के चेहरे पर उतनी ज़्यादा खुशी झलकती है। लेकिन जब मेंहदी फीकी पड़ने लगती हैं तब यह दिखने में बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। तब ऐसा लगता है कि बस किसी भी तरह से यह फटाफट हट जाए। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप अपने हाथों में लगी फीकी मेंहदी को हटा सकती हैं।

 

 

1.  ब्लीच

सबसे पहले ब्लीच को अपने हाथों में लगा लें। फिर इसके सुखने के बाद हाथों को धो लें। उसके बाद हाथों पर मॉइश्चराइज़र लगा लें। ऐसा करने से मेंहदी पूरी तरह तो नहीं हटेगी, लेकिन हां, इससे काफी हद तक खत्म हो जाएगी। आप ऐसा दो-तीन बार दोहरा सकती हैं।

 

2. नींबू

नींबू के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। फिर इन टुकड़ों को अपने हाथों पर रगड़े। ऐसा करने से मेंहदी धीरे-धीरे छुटने लगेगी।

 

3. ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल और नमक को अच्छी तरह से मिला लें औऱ कॉटन बॉल की मदद से इस मिक्सचर को हाथो पर लगाएं। इस मिक्सचर को हाथों पर लगाकर थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब एक सूखे कॉटन बॉल की मदद से इसे साफ कर लें। आप देखेंगी कि मेहंदी हल्की हो गई है और जब आप ऐसा दोबारा करेंगी तो ना सिर्फ मेहंदी का रंग खत्म हो जाएगा।

 

4. डिटरजेंट

सबसे पहले पानी में थोड़ा डिटरजेंट मिला लें और अपने हाथों को उसमें डुबोएं। डिटरजेंट में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट जैसे ही अपना काम करना शुरू करेंगा वैसे ही आप महसूस करेंगी कि आपकी मेहंदी का रंग धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।

 

5. स्क्रब

अपना कोई भी पसंदीदा स्क्रबर लें और अपने हाथों को इससे स्क्रब करें। ऐसा करने से आप मेहंदी के रंग को आसानी से कम कर सकती हैं।

 

 


 

Related News