24 APRWEDNESDAY2024 6:11:42 AM
Nari

काली इलायची से करें फेस स्क्रब, फेस मास्क बनाने का भी तरीका जानें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Oct, 2020 10:09 AM
काली इलायची से करें फेस स्क्रब, फेस मास्क बनाने का भी तरीका जानें

काली रंग की बड़ी इलायची खाना बनाने में काम आती है। इससे खाना टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी बनता है। मगर क्या आपने कभी सुना है इससे स्किन से जुड़ी बहुत सी परेशानियां भी दूर होती है। जी हां, काली इलायची का अलग- अलग तरीकों से स्किन केयर रूटीन में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ पिंपल्स, दाग- धब्बे, झुर्रियों व झाइयों की समस्या से भी छुटकारा दिलाकर नेचुरल ग्लो जगाने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं इसे अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है...

1. फेस क्लींजर

 

सामग्री

दूध- 1/3 कप
काली इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

 

विधि

एक कटोरी में दोनों चीजें मिक्स कर पेस्ट तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर लगाते हुए हल्के हाथों से मसाज करें। 8-10 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धोएं। इससे स्किन गहराई से साफ होगी। ऐसे में चेहरा साफ, सुंदर और ग्लोइंग नजर आता है।

2. फेस स्क्रब

nari.PunjabKesari

सामग्री

ओट्स का पाउडर- 1 छोटा चम्मच
 गुलाब जल- 1 बड़ा चम्मच 
शहद- 1 छोटा चम्‍मच
 काली इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

विधि

एक कटोरी में सभी चीजों को डालकर मिक्स करें। तैयार स्क्रब को हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए लगाएं। 5-7 मिनट तक स्क्रबिंग करने केे बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें। यह गहराई से त्वचा की सफाई कर डेड स्किन सेल्स साफ कर नई त्वचा दिलाने में मदद करता है। त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है।

3. फेस पैक 

 

सामग्री

काली इलायची का पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
दही- 1 छोटी चम्‍मच 

nari,PunjabKesari

विधि

एक कटोरी में दोनों चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स करें। तैयार फेसपैक को चेहरे और गर्दन पर 15-20 मिनट तक लगाएं। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धोकर तौलिए से टैप-टैप करते हुए सुखाएं। यह फेसपैक त्वचा की कोमलता से सफाई कर दाग-धब्बे, झुर्रियां, टैनिंग व ड्राई स्किन की परेशानी दूर करता है। साथ ही चेहरा साफ और नेचुरली ग्लोइंग नजर आता है। 

4. फेशियल मास्‍क

 

सामग्री

काली इलायची पाउडर- 1 बड़ा चम्‍मच 
नींबू का रस- 3 छोटे चम्‍मच 

विधि

एक कटोरी में दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। तैयार फेसपैक को चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। फिर इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें इसे लगाने से स्किन पर मौजूद एक्सट्रा ऑयल रिमूव हो चेहरा बेदाग और ग्लोइंग नजर आएगा। साथ ही फ्रेश फील होगा। 

Related News