28 APRSUNDAY2024 4:40:26 PM
Nari

Bollywood Best & Worst Dresses: कीर्ति की Diwali Party में नंबर में ले गई बहन Nupur Sanon

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Oct, 2022 05:37 PM
Bollywood Best & Worst Dresses: कीर्ति की Diwali Party में नंबर में ले गई बहन Nupur Sanon

बॉलीवुड में हर साल की तरह दीवाली सेलिब्रेशन इस बार भी शुरू हो गया है। बी-टाउन सेलेब्स दीवाली बैश होस्ट कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना के बाद अब एक्ट्रेस कीर्ति सेनन और फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तुरानी ने दीवाली बैश रखा जिसमें लगभग सारा बी-टाउन ही शिरकत किए नजर आया। ट्रेडिशनल त्योहार है तो हसीनाओं ने जलवा भी पारंपरिक कपड़ों में ही दिखाया। सबने एक से बढ़ कर ड्रेस पहनी, चलिए इस पैकेज में आपको एक झलक दिखाते हैं कौन क्या पहनकर आया और किसके कपड़ों से फैंस हुए इंप्रैस...?

PunjabKesari

सबसे पहले कीर्ति सेनन की ही बात करते हैं। कीर्ति ने सेलेब्स के लिए दीवाली पार्टी होस्ट की। जहां उनकी मां व बहन नुपूर सेनन भी साथ ही नजर आई। कीर्ति ने जहां ब्लैक ड्रेस वियर की, वहीं नुपूर ने हॉट रैड थ्री-पीस ड्रेस पहनीं। कीर्ति की ड्रैस सुंदर थी लेकिन नुपूर ने रैड ड्रेस में दीदी से ज्यादा लाइमलाइट बटौर लीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ी विक्की -कैटरीना भी हाथों में हाथ डालें पार्टी में पहुंचे। कैटरीना कैफ ने रैड शरारा ड्रेस वियर की जो सेमी साड़ी लुक दे रही थी जबकि विक्की ब्लू बंदरखा जैकेट पहने नजर आए। दोनों खूबसूरत लग रहे थे लेकिन कैटरीना के आगे विक्की का टशन थोड़ा फीका नजर आया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

हमारी पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल और सोफी चौधरी दोनों ने ब्लैक ड्रेस वियर की। शहनाज सेक्सी ब्लाउज के साथ ब्लैक शिमरी साड़ी में नजर आईं। ड्रेस की तो तारीफें हुई लेकिन शहनाज का हेयरस्टाइल लोगों को पसंद नहीं आया। सौफी ने डिफरेंट ड्रेस चूज की उन्होंने स्लिट स्टाइल ड्रेस पहनी जिसके साइड पर साड़ी की तरह पल्लू था। उनकी लुक को भी बेस्ट लुक में शामिल किया गया। नोरा फतेही पेस्टल शेड वाले फ्लोरल लंहगे में नजर आई। नोरा की हॉट लुक देखकर पैपाराजी काफी एक्साइटेड लगे। आपको कैसे लगी उनकी सेक्सी लहंगा लुक कमेंट में जरूर बताएं।

PunjabKesari

शिल्पा शैट्टी कुंद्रा का वैसे तो हर लुक यूनिक होता है लेकिन इस बार वो फैंस को कुछ सो- सो ही लगी। इस पार्टी में उन्होंने वेस्ट बैल्ड लगाई रफ्फल प्रिंटेड साड़ी पहनी लेकिन उनकी यह ड्रेस कुछ ज्यादा पसंद नहीं की गई। हुमा कुरैशी ने क्रॉप टॉप व पैंट के साथ मैचिंग ही लॉन्ग प्रिंटेड जैकेट पहनींं। हालांकि उनकी लुक फैंस को ठीक ठाक ही  लगीं। रकुल अपने लव पार्टनर जैकी भगनानी के साथ आई और वह यैलो आरेंज टाई एंड डाई साड़ी पहनकर पहुंची थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


नुशरत भारुचा और चित्रांगदा सिंह भी लंहगे में ही पहुंची। नुशरत पाउडर ब्लू और चित्रांगदा मल्टी रैड मेहरून लहंगे में दिखीं नुशरत का हेयरस्टाइल फैंस को थोड़ा चिपकू लगा। टीवी की अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली, इशिका दत्ता,  सरगुन मेहता, बॉलीवुड टीवी एक्ट्रेस कीर्ति खरबंदा और पशमिना रोशन साड़ी में नजर आई।  वैसे रूपाली और पशमिना की साड़ी लुक ज्यादा ग्रैसफुल दिखीं लेकिन आपको किसकी साड़ी लुक सबसे अच्छी लगी कमेंट में बताए।

PunjabKesari

अनुष्का रंजन हब्बी आदिति सील के साथ व्हाइट लहंगे में दिखी। उनकी लुक को भी पसंद किया गया और रितेश की वाइफ एक्ट्रेस वाइफ जेनेलिया देशमुख  स्काई ब्लू लहंगे में दोनों में से किसका लहंगा लुक आपको ज्यादा अट्रैक्टिव लगा। हमें जरूर बताएं। तो देखा आपने दीवाज का एक से बढ़ एक देसी अंदाज । फैशन और ड्रेसिंग के मामले में कौन सबसे आगे और कौन सबसे पीछे रही हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। 

Related News