19 APRFRIDAY2024 10:29:46 PM
Nari

श्रीकृष्ण ने खोला था धन-संपत्ति बढ़ाने का राज, युधिष्ठिर को बताई थी ये 5 चीजें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 07 Feb, 2021 02:49 PM
श्रीकृष्ण ने खोला था धन-संपत्ति बढ़ाने का राज, युधिष्ठिर को बताई थी ये 5 चीजें

जब वनवास खत्म करके पांडव हस्तिनापुर लौटे थे तब उनका भव्य स्वागत किया गया था। स्वंय श्रीकृष्ण पांडवों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इसी दौरान युधिष्ठिर और श्रीकृष्ण राज्य में सुख और शांति को स्थापित करने के बारे में चर्चा कर रहे थे तभी भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को भवन में ऐसी 5 वस्तुओं को रखने के लिए कहा, जो घर में सदैव धन, संपत्ति, सुख और समृद्धि बनाकर रखेगी। आज हम आपको उन्हीं 5 चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में रखकर आप भी सुख-समृद्धि और बरकत बनाए रख सकते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण ने बताई थी ये 5 चीजें...

भगवान कृष्णा ने युधिष्ठिर को की श्रीगणेश को एकादशी व्रत के बारे में बताते हुए उन 5 चीजों का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि घर में जल, गाय का घी, शहद, चंदन और वीणा रखने से हमेशा प्रसन्नता बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

PunjabKesari

1. जल

उन्होंने बताया कि जल का आवागमन घर की ऊर्जा को नियंत्रित करता है। इसलिए पूजा स्थल, किचन में हमेशा साफ जल रखना चाहिए। हर व्यक्ति को रोजोना सूरज को जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही अगर कोई घर आए तो उसे पानी जरूर पिलाएं, भले ही वह आपका दुश्मन ही क्यों ना हो। वहीं, वास्तु की मानें तो, बाथरूम में बाल्टी या टब हमेशा साफ पानी भरकर रखना चाहिए और इन्हें कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए।

2. चंदन

चंदन शुभता का प्रतीक है। श्रीकृष्ण ने बताया था कि घर में चंदन के होते हुए कोई भी बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर सकती। वहीं, इसकी खुशबू घर में पॉजिटिविटी भी फैलाती है। इसके अलावा रोजाना चंदन का तिलक लगाने से मन शांत और तनाव दूर रहता है।

PunjabKesari

3. गाय का घी

गाय का घी बहुत पवित्र होता है। श्रीकृष्ण के अनुसार गौसेवा करने से देवता भी प्रसन्न रहते हैं। गाय का घी सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं होता बल्कि इससे घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। रोजाना गाय की घी से दीपक जलाने से घर के सभी कष्ट और विघ्न दूर रहते हैं। साथ ही इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी होता है।

4. शहद

श्रीकृष्ण युधिष्ठिर को कहते हैं की शहद घर में रहने वाली नकारात्मक उर्जा को दूर करके वातावरण शुद्ध करता है। यही नहीं, शहद का सेवन शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है।

5. वीणा

श्रीकृष्ण ने पांचवी वस्तु के रूप में वीणा को घर में रखने के लिए कहा जो मां सरस्वती का प्रिय वाद्य है। जिस घर में वीणा की पूजा की जाती है वहां सदैव सुख समृद्धि बनी रहती है। वाद्य यन्त्र वीणा को घर में रखने से गरीबी, दरिद्रता, अपशगुन और अज्ञान हमेशा दूर रहता है। आप अपनी जरूरत और कमाई के हिसाब से छोटी-बड़ी वीणा रख सकते हैं।

PunjabKesari

ध्यान दें कि श्रीकृष्ण द्वारा बताई गई इन वस्तुओं के सिर्फ घर में रखना ही नहीं है बल्कि समय-समय पर इनका इस्तेमाल भी करना है, जिससे कि घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहे।

Related News