01 MAYWEDNESDAY2024 11:07:38 PM
Nari

कंगना की तस्वीर को चप्पलों से पीटने पर भड़की शिल्पा शिंदे, बोलीं- पति से मार खाती होंगी

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 07 Sep, 2020 01:23 PM
कंगना की तस्वीर को चप्पलों से पीटने पर भड़की शिल्पा शिंदे, बोलीं- पति से मार खाती होंगी

बाॅलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत को पीओके से मुंबई की तुलना करना काफी भारी पड़ गया है। कंगना के इस बयान के बाद से पूरी शिवसेना उनके खिलाफ हो गई है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें शिवसेना महिला विंग कंगना के खिलाफ मुंबई की सड़कों पर विरोध प्रधर्शन करती दिखाई दे रही थी। 

इतना ही नहीं वीडियो में शिवसेना की महिला विंग कंगना रनौत की तस्वीर पर चप्पल मारती हुई भी नजर आई। जब इस वीडियो पर 'बिग बाॅस 11' की विनर रही एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की नजर पड़ी तो वह भड़क गई। उन्होंने इस वीडियो की शर्मनाक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। शिल्पा शिंदे ने उस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया। 

PunjabKesari

शिल्पा शिंदे ने वीडियो के साथ लिखा, 'औरत ही औरत की दुश्मन। इन औरतों को कितने पैसे मिले ये शर्मनाक काम करने के लिए। घर में यही औरतें पति से मार खाती होंगी, उसी का फ्रस्टेशन इस पोस्टर पर निकाल रही हैं।' शिल्पा के आए इस रिएक्शन पर फैंस ने भी उनका साथ दिया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Aurat hi Aurat ki Dushman 👎 Inn ladies ko kitne paise mile ye shameful act karne ke liye?? Ghar mein yahi ladies apne pati se maar khati hongi ,ussi ka frustration iss poster pe nikal rahi hain..

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official) on Sep 6, 2020 at 3:14am PDT

 

गौरतलब है कि बीते दिनों कंगना ने ट्वीट कर बताया था कि शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई लौटकर ना आने की धमकी दी है। जिसके बाद कंगना ने भी उन्हें चुनौती देते हुए कहा था कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं। वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंगना रनौत को Y श्रेणी की सुरक्षा दी है। जब वह मुंबई पहुंचेगी तो उनकी सुरक्षा के लिए 11 जवान तैनात रहेंगे।

PunjabKesari

Related News