29 APRMONDAY2024 3:55:56 PM
Nari

पूरे 1 साल के बाद होने वाला है शनि का उदय, इन 3 राशियों को होगा धनलाभ

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Jan, 2023 04:30 PM
पूरे 1 साल के बाद होने वाला है शनि का उदय, इन 3 राशियों को होगा धनलाभ

वैदिक ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन के साथ-साथ उदय होते रहते हैं। इन ग्रहों और राशियों का परिवर्तन मानव जीवन पर भी गहरा पड़ता है। ऐसे ही कर्मदाता शनि भी अपने ग्रह और चाल बदलते ही रहते हैं। कर्मफलदाता शनि देव करीबन 1 साल के बाद फरवरी के महीने में उदय होने वाले हैं। शनि का उदय होना हर किसी राशि और जातक पर अलग ही देखने को मिलेगा। परंतु खासकर 3 राशियां ऐसी हैं जिनको शनि के ग्रह परिवर्तन के कारण धनलाभ हो सकता है। इसके अलावा इन जातकों को करियर में तरक्की और धन लाभ भी हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी तीन राशियां कौन सी हैं...

तुला राशि 

शनि देव का उदय तुला राशि के लिए बहुत ही लाभदायक होने वाला है। शनि देव तुला राशि के पंचम भाव में उदय होने वाले हैं। ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, यह स्थान संतान, उच्च शिक्षा और प्रेम विवाह का स्थान माना जाता है। इसलिए यदि व्यापारी वर्ग के लोग यदि कोई नया प्रोजेक्ट शुरु करना चाहते हैंतो उनके लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। इसके अलावा तुला राशि को संतान पक्ष की ओर से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बहुत ही फायदेमंद होने वाला है। यदि आप किसी कॉम्पिटिटिव पेपर में बैठने वाले हैं तो आपको अपनी इच्छा के अनुसार, अच्छा परिणाम मिल सकता है। 

PunjabKesari

वृष राशि 

वृष राशि के जातकों के लिए भी शनि देव का उदित होना बहुत ही फायदेमंद होगा। इन लोगों को व्यापार और करियर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शनि देव इस राशि के 10वें भाग में उदित होने वाले हैं। ऐसे में इन लोगों का कारोबार अच्छा रहेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता के साथ ही जोश और उत्साह के कारण भी प्रगति करेंगी। साथ ही यदि आप नौकरी करते हैं तो जूनियर और सीनियर दोनों का बराबर साथ मिल सकता है। अगर आपका व्यापार ऑयल, लोहा, पेट्रोलियम और खनिज से जुड़ा हुआ है तो आपको तो भी लाभ होगा। 

PunjabKesari

वृश्चिक राशि 

शनि देव का उदय वृश्चिक राशि के लिए भी लाभदायक होने वाला है। इस राशि के जातकों के चौथे भाव में शनि देव का उदय होने वाला है, इस भाव को माता और भौतिक सुख का भाव माना जाता है। ऐसे में आप लोग इस समय वाहन और प्रापर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। इसके अलावा कारोबार और बिजनेस में भी आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी आपको पॉजिटिव परिणाम मिलेंगे। यदि आपका व्यापार रियल स्टेट और जमीन-जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। इसके अलावा आपके मां के साथ भी रिश्ते मजबूत होंगे। 

PunjabKesari

Related News