18 SEPWEDNESDAY2024 7:26:26 AM
Nari

दीपिका रणवीर की नन्ही परी से मिले शाहरुख खान, देर रात अस्पताल जाते दिखे 'बादशाह'

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Sep, 2024 10:45 AM
दीपिका रणवीर की नन्ही परी से मिले शाहरुख खान, देर रात अस्पताल जाते दिखे 'बादशाह'

नारी डेस्क: बॉलीवुड के चहेते स्टार शाहरुख खान नए माता-पिता दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई देने के लिए मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचे। देर रात वह अपनी कार में अस्पताल जाते दिखाई दिए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
वायरल वीडियो में शाहरुख खान की कार को अस्पताल परिसर में प्रवेश करते और बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया, तब से वह अपनी नन्ही परी के साथ अस्पताल में ही है। नए माता-पिता को  कई मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। 

PunjabKesari

वहीं कुछ दिन पहले मुकेश अंबानी भी दीपिक की बेटी को देखने अस्पताल गए थे। अब फैंस को इंतजार है इस छोटी सी गुड़िया की पहली झलक का।  अपने बच्चे का स्वागत करने से एक दिन पहले, दीपिका और रणवीर शुक्रवार शाम को भगवान गणेश से आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। 

PunjabKesari
 रणवीर-दीपिका  छह साल तक डेटिंग करने के बाद 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाना कभी नहीं छोड़ा। वे पहली बार संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट पर मिले थे और बाद में 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में भी अभिनय किया। काम की बात करें तो दीपिका अगली बार 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी, जो दिवाली 2024 के त्यौहारी अवसर पर बड़े पर्दे पर आएगी।

Related News