02 MAYTHURSDAY2024 6:02:14 PM
Nari

मन्नत की बालकनी में आकर फैंस से रुबरु हुए शाहरुख खान, खास अंदाज में दी ईद की बधाई

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Apr, 2023 05:29 PM
मन्नत की बालकनी में आकर फैंस से रुबरु हुए शाहरुख खान, खास अंदाज में दी ईद की बधाई

देशभर में आज मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद का पवित्र त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी फैंस के साथ यह त्योहार मना रहे हैं। यहां कुछ समय पहले सलमान खान ने आमिर खान के साथ तस्वीर शेयर कर फैंस को ईद की  बधाई दी है। वहीं अब शाहरुख खान हर बार की तरह इस बार भी अपने घर मन्नत की बालकनी पर फैंस को ईध की मुबारक देते नजर आए हैं। किंग खान ने यह तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। 

फैंस को दी किंग खान ने बधाई 

शाहरुख खान ने ईद के मौके पर अपने घर मन्नत की बालकनी में आकर बधाई दी है। किंग खान के फैंस हर साल घंटों पहले ही मन्नत के बाहर आकर शाहरुख का इंतजार करते हैं। ऐसे में एक्टर ने सभी फैंस को निराश न करते हुए हर बार की तरह बालकनी से फैंस का शुक्रिया अदा किया है। 

PunjabKesari

वीडियो भी हुआ वायरल 

ट्विटर पर शाहरुख के फैंस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें किंग खान मन्नत से ही फैंस को सलाम करते दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर ईद की खुशी साफ दिख रही है। इसके अलावा वीडियो में देखा जा सकता है कि मन्नत के बाहर फैंस की कितनी भीड़ लगी हुई  है। 

किंग खान के लिए बेहद खास है इस बार की ईद 

वहीं इस बार की ईद किंग खान के लिए बहुत ही खास है क्योंकि इसी साल उनकी फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसमें शाहरुख ने दमदार अंदाज में स्क्रीन पर कमबैक किया है। ऐसे में शाहरुख ने फैंस को ईद की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर की है। एक्टर ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि - 'त्योहार के खास दिन पर आप सभी को देखकर बहुत खुशी हुई ! आइए प्यार बांटें और हम सब पर ऊपर वाले की कृपा बनी रहे। ईद मुबारक' ।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

 

Related News