29 APRMONDAY2024 3:25:21 PM
Nari

मीरा से झगड़े के बाद परेशान हो जाते हैं Shahid Kapoor, लंबे समय तक बातचीत रहती है बंद

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 Feb, 2024 04:23 PM
मीरा से झगड़े के बाद परेशान हो जाते हैं Shahid Kapoor, लंबे समय तक बातचीत रहती है बंद

कमाल के एक्टर और डांसर शाहिद कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं उनके पर्सनल लाइफ की बात करें साल 2015 से उन्होंने मीरा राजपूत से शादी की थी। उनके 2 बच्चों भी है। एक्टर ने एक बातचीत के दौरान अपने और मीरा के रिश्ते और झगड़ों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा था कि उनका झगड़ा कई बार लंबा चलता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

पत्नी मीरा के साथ झगड़ा चलता है लंबा

दरअसल एक पुराने इंटरव्यू में नेहा धूपिया से शाहिद कपूर ने अपने और मीरा राजपूत के रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि हर दूसरे कपल की तरह उन दोनों के बीच भी झगड़े होते हैं, और कई बार ये करीब 15 दिनों तक चलता है। एक्टर ने कहा, 'जब मेरा और मेरी पत्नी का झगड़ा होता है, तो मैं इससे सचमुच परेशान हो जाता हूं। इससे उबरने में मुझे काफी समय लगता है।' एक्टर ने आगे कहा, 'हम दोनों कुछ महीनों में एक बार लड़ते हैं। हमारी लड़ाई हर रोज नहीं होती है, लेकिन हमारी लड़ाई जब भी होती है, बहुत लंबे समय तक चलती है। कभी-कभी यह 15 दिनों तक भी चलती है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शादी के लिए हां बोलने से पहले करवाया था 6 महीने का इंतजार

बता दें मीरा और शाहिद की अरेंज मैरिज है। शाहिद को मीरा पहली मुलाकात में ही पसंद आ गई थीं। लेकिन मीरा ने एक्टर को लंबा इंतजार करवाया और शादी के लिए हां कहने में लगभग छह महीने लगा दिए थे। दोनों की उम्र में करीब 13 साल का अंतर है। पिछले साल जुलाई में शाहिद और मीरा ने अपनी शादी की 8वीं शादी सालगिरह मनाई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

वहीं शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वो 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म में कमाल करते नजर आ रहे हैं। शाहिद के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वैज्ञानिक और रोबोट की प्रेम कहानी दिखाई गई है। इसके अलावा वह फिल्म 'देवा' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल दशहरा के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

Related News