29 APRMONDAY2024 3:24:01 PM
Nari

नाना ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुई समारा, बोली- आपकी हर दिन याद आती है

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 05 Sep, 2022 02:53 PM
नाना ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुई समारा, बोली- आपकी हर दिन याद आती है

सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है, तभी तो बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद कर फैंस भावुक हो उठे।  ऋषि कपूर के 70वें जन्मदिन पर लोगों ने अपने- अपने अंदाज में  उन्हें याद किया। जहां बेटी रिद्धिमा ने अपने पिता के लिए भावुक नोट लिखा तो वहीं समारा साहनी ने भी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर अपने नाना को याद किया। 

PunjabKesari
समारा ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘दुनिया के सबसे अच्छे नाना को जन्मदिन की बधाई! हम आपको हर दिन बहुत याद करते हैं, और हम सभी आपको हमेशा के लिए प्यार करते हैं। इस तस्वीर में वह अपने नाना ऋषि कपूर और मां रिद्धिमा कपूर के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। दिवंगत अभिनेता ने जहां नीले रंग की टी-शर्ट और डेनिम में दिखाई दिए तो वहीं मां-बेटी की जोड़ी लाल आउटफिट में काफी क्यूट लग रही थी। 

PunjabKesari
इससे पहले रिद्धिमा कपूर ने पिता ऋषि कपूर की तस्वीरें शेयर कर भवुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा- हम आपके प्रतिबिंब में जीते और प्यार करते हैं....हैप्पी बर्थडे पापा। इसी के साथ उन्होंने एक और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हम आपको बहुत मिस करते हैं, खासतौर पर आज के दिन लेकिन आंखो में आंसू लेकर नहीं खुशी के साथ। लव यू पापा...।

PunjabKesari
4 सितम्बर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर 20 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह गए थे।  फिल्म इंडस्ट्री में ऋषि को उन बेहतरीन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से कई दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया।
 

Related News